By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया

lokmatujala
Last updated: July 15, 2025 5:44 am
By lokmatujala
Share
7 Min Read
SHARE

झारखंड के अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तोहफा दिया है। दरअसल, राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तमाम अधिवक्ताओं के बीच स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के तमाम अधिवक्ताओं को बड़ा सौगात दिया गया है। शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा अधिवक्ताओं को समर्पित स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रारंभ किया गया है।

बता दें कि झारखंड पहला राज्य बन चुका है, जहां अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ किया गया है। अधिवक्ताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 में हाईकोर्ट के स्तर पर गठित झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए छह हजार रुपये प्रीमियम भुगतान के लिए नौ करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अधिवक्ताओं को अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य  से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था, उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत “अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना” के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हम लोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे।

हर वर्ग-समुदाय, हर उम्र के लोगों का सर्वांगीण विकास लक्ष्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की चिंताएं राज्य के हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए है, चाहे वह गांव में रहता हो, शहर में रहता हो, अमीर हो, गरीब हो व्यापारी हो, नौजवान हो, छात्र-छात्राएं हो, बच्चे हो, बूढ़े-बुजुर्ग हो, सभी के लिए है। राज्य सरकार इनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयास किया है कि राज्य के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक समाज, प्रत्येक तबके के लोगों तक सरकार की आवाज एवं भावी योजनाएं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य का पिछड़ा होना हम सभी के लिए काफी तकलीफ पहुंचाने वाली बात है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के पिछड़ेपन को दूर किया जाए। इसके लिए लगातार हमारी सरकार सकारात्मक पहल करते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी जनता के लिए समर्पित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से इस राज्य को दिशा देने का अवसर हमें मिला है, इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी इस राज्य की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अगर हम काम करेंगे तो स्वाभाविक रूप से लोग हमसे जुड़ेंगे। आज यही कारण है कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान राज्य सरकार को झारखंड की सम्मानित जनता ने और अधिक मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। हमारा प्रयास है कि हम राज्यवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करें।

समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती रहती हैं। इन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। आज उसी क्रम में हमारी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने यह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू किया है। राज्य में आप लोगों के लिए भी वकालत के कार्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर कैसे हो सके, इस दिशा में हमारी सरकार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रही है।

बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के बच्चों को क्वॉलिटी एजुकेशन मिल सके, इस निमित्त उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया है। आप अपने बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। अपने बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उसे गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये तक का ऋण आपके बच्चों को प्राप्त हो सकेगा और वह ऋण बिना किसी गारंटी प्राप्त होगा। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी अधिवक्ताओं को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई एवं जोहार।

इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, निदेशक एनएचएम अबु इमरान सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

TAGGED:Chief Minister Hemant Sorengovernment initiativehealth coveragehealth insurance schemeJharkhand lawyerslawyer benefitslegal community welfareRanchi event
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

ईडी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली 3 हफ्ते की मोहलत, सीएम सोरेन के हलफनामे पर दाखिल करना है जवाब

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दी आयुष्मान वय वंदना योजना, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज

By lokmatujala
झारखंड

JSCA अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, एसके बेहरा को हराकर रचाया इतिहास

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड और स्पेन के बीच औद्योगिक एवं ऊर्जा सहयोग को मजबूती देने की रणनीति पर काम

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?