By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री सेहत योजना: वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम
पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री सेहत योजना: वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

lokmatujala
Last updated: January 28, 2026 5:45 am
By lokmatujala
Share
8 Min Read
SHARE

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत करते हुए एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच राज्यवासियों को दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य कवरेज मिल सकेगा।

योजना के लिए 65 लाख परिवारों का एक समान सेहत कार्ड बनेगा जो हर अस्पताल में इलाज के समय तुरंत पंजीकरण के काम आएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अस्पताल में पहुंचते ही मरीज का पंजीकरण हो जाए और इलाज में किसी भी तरह की देरी न हो।विज्ञापन

सरकार ने योजना के लिए बजटीय प्रावधान भी कर दिए हैं। कर्ज के बोझ के बावजूद स्वास्थ्य सेक्टर पर खास तौर पर निवेश किया गया है। योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है जबकि इसके उचित क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि यह पर्याप्त नहीं होगा और आगे वृद्धि की आवश्यकता पड़ेगी।

पहले पंजाब में लागू सेहत योजनाओं में लगभग 5 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलता था, लेकिन इसमें सभी परिवार शामिल नहीं थे। कई वर्गों के लिए अलग-अलग कार्ड बनते थे लेकिन अब नई मुख्यमंत्री सेहत योजना में प्रदेश का हर परिवार शामिल होगा। कुल 2356 हेल्थ पैकेज इस योजना में शामिल किए गए हैं, जबकि पहले केवल 1600 पैकेज ही थे। इससे हर तरह की बीमारी का इलाज संभव होगा।

ऐसे करवा सकते हैं पंजीकरण  

स्वास्थ्य विभाग रोजाना एक हजार पंजीकरण कैंप लगा रहा है।
200 से 250 नए कैंपों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
सामान्य सेवा केंद्रों पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
एक फॉर्म में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण तथा वोटर कार्ड की प्रति देनी होगी।
पंजीकरण पूरा होने पर मोबाइल पर मैसेज आएगा।
ट्रांसजेंडरों का भी पंजीकरण होगा जिनके लिए 50 पैकेज शामिल किए गए हैं।

819 अस्पताल सूचीबद्ध 

अब तक 819 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें सरकारी और 600 निजी अस्पताल शामिल हैं। पंजीकरण होने के बाद मरीज उपचार के लिए सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज करवा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य कार्ड अनिवार्य नहीं है; सलाह यह दी गई है कि पंजीकरण के बाद इलाज कराया जा सकता है।

सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां

सरकार ने योजना जारी कर दी है, लेकिन पहले ही कर्ज के बोझ के कारण वित्तीय चुनौतियां मौजूद हैं। बिजली सब्सिडी पर 20 से 22 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। हर कनेक्शन पर 300 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली दी जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक पंजाब के कुल 4,17,146 करोड़ रुपये का कर्ज होने का अनुमान है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़ा है। इससे स्वास्थ्य योजना पर बोझ और बढ़ सकता है। सरकार ने बीमा कंपनी के साथ दो साल के करार किए हैं। 900 करोड़ रुपये में कंपनी को काम आवंटित किया गया है, जिसमें से 337 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि योजना को सुचारू रूप से लागू करने और अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बजट और बढ़ाया जाना चाहिए।

लोगों के लिए क्यों अहम है योजना

यह योजना पंजाब के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है क्योंकि इससे पहले राज्य में सभी लोगों के लिए ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कवरेज मौजूद नहीं था। गंभीर बीमारियों के इलाज में लाखों रुपये लोग अपनी जेब से खर्च करते थे। अब 10 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलने से यह चिंता कम होगी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च के मामले में पंजाब केरल और हरियाणा के बाद तीसरे स्थान पर है। राज्य में ग्रामीण परिवार हर साल औसतन 7,374 रुपये अस्पताल में इलाज के लिए खर्च करते हैं, जबकि शहरी परिवारों का खर्च 6,963 रुपये प्रतिवर्ष है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

विशेषज्ञों की राय…

योजना को सही रूप से लागू करना जरूरी: घनश्याम
डॉ. घनश्याम देव (राजनीति शास्त्र प्रोफेसर) कहते हैं कि योजना उत्साहजनक है, लेकिन इसके सही तरीके से लागू होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की बीमा योजनाएं लागू की गई थीं, लेकिन कई मामलों में अस्पताल मरीजों का इलाज करने से इनकार कर देते थे। इससे बचने के लिए कंपनी और अस्पतालों के बीच समय पर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

समय पर अस्पतालों को जारी की जाए राशि : दिव्यांशु
डॉ. दिव्यांशु गुप्ता (पंजाब हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन) ने कहा कि निजी अस्पतालों को 15 दिनों के भीतर भुगतान किया जाना चाहिए। योजना का दायरा बढ़ने से इलाज के लिए मरीजों का आना भी बढ़ेगा और अस्पतालों पर भार भी बढ़ सकता है। यदि समय पर भुगतान नहीं होगा तो अस्पताल इलाज नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के सुचारू संचालन के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये का बजट आवश्यक है, जबकि फिलहाल प्रावधान पर्याप्त नहीं है।

लोगों की उम्मीदें, सरकार की चुनौती

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू कर दी है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज मिलेगा। कार्ड बनाने से लेकर अस्पताल में इलाज तक लाभार्थियों को एक भी पैसा नहीं देना होगा। बीमा कंपनी को राशि जारी कर दी गई है, इसलिए योजना बाधित नहीं होगी। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि योजना से इलाज की गुणवत्ता, इलाज तक पहुंच और वित्तीय सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है लेकिन इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सरकारी नियमों, भुगतान प्रक्रियाओं और अस्पताल नेटवर्क के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। यदि ये बिंदु सुचारू रूप से लागू होते हैं, तो यह योजना पंजाब की स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ा बदलाव साबित होगी।

पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू कर दी है जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज मिलेगा। कार्ड बनाने से लेकर अस्पताल में इलाज तक लाभार्थियों को एक भी पैसा नहीं देना होगा। योजना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बीमा कंपनी को पहले ही राशि जारी कर दी गई है इसलिए योजना किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी और अस्पतालों और मरीजों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। योजना के तहत अस्पतालों में सभी तरह का इलाज होगा। -डॉ. बलबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे बाइक सवार, अचानक धड़ाम से गिरे, बाइक बही, देखें वीडियो…

By lokmatujala
उत्तराखंड

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी आज 35 पुलिसकर्मियों को करेंगे सम्मानित, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई पाएंगे प्रशस्ति पत्र

By lokmatujala
उत्तराखंड

स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने पर देहरादून में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम में हुए शामिल

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?