By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

lokmatujala
Last updated: September 25, 2024 9:55 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त करने तथा राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने और जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू करने तथा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य करें। जिन गांवों से लोगों को विस्थापित करना है, विस्थापन की कार्रवाई भी जल्द की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा काल के बाद होने वाली जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जल जनित रोगों से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था के साथ ही मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आर.सी अजय मिश्रा, संबंधित विभागों के अपर सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।
TAGGED:Additional Chief Secretary Anand BardhanChief Minister Pushkar Singh DhamiChief Secretary Radha RaturiDehradunGarhwal Commissioner Vinay Shankar PandeyNewsPrincipal Secretary RK SudhanshuSecretary Disaster Management and Rehabilitation Vinod Kumar SumanSecretary R Meenakshi SundaramShailesh BagoliState Disaster Management Advisory Committee Vice Chairman Vinay RohilaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हरिद्वार में रहस्यमयी पशु बीमारी का अलर्ट, पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति से नाराजगी

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने की बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

खटीमा में सीएम धामी बने किसान, खेत में रोपा धान, जताया श्रमिकों के प्रति सम्मान

By lokmatujala
उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन तोताघाटी में पलटा, 13 लोग थे सवार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
January 26, 2026
CM सेहत योजना: पंजाब में घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे सेहत कार्ड
January 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?