By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी आशा  नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी आशा  नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

lokmatujala
Last updated: October 28, 2024 5:26 pm
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य आगे जारी रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी आश नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आगामी  20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी।  मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता वे स्वयं एक विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे और इसी भावना के साथ केदारनाथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करके समाज में विभाजन का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज़ाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली  कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और इस दिशा में कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सिरमौर भारत बन रहा है। हम पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण  हो रहा है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक साकेत बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित रहे।

TAGGED:BJP candidate Asha NautiyalBJP state in-charge Dushyant. GautamChief Minister Pushkar Singh Dhamiformer Chief Minister Tirath Singh RawatKedarnath Assembly by-electionLok Sabha MP Anil BaluniMLA Saket BahugunaNewsPrime Minister Narendra ModiRajya Sabha MP Mahendra BhattRamesh Pokhriyal NishankRudraprayagUkhimathUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तरकाशी के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री धामी ने हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मसूरी में बारिश और भूस्खलन का अपडेट: राहत और बचाव कार्य जारी

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नेहरू युवा केंद्र की राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में अगले 3 दिन घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’, बारिश बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड।
February 2, 2026
सीएम नायब सैनी का स्वागत: केंद्रीय बजट से राखीगढ़ी और हरियाणा को मिलेगा नया विकास पथ
February 2, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?