By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने रामपुर तिराहा कांड के राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रामपुर तिराहा कांड के राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

lokmatujala
Last updated: October 2, 2024 11:19 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल के लिये भूमि दान करने वाले दिवंगत स्वर्गीय महावीर शर्मा की प्रतिमा का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखण्ड राज्य प्राप्त हुआ है। पृथक उत्तराखण्ड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों को अनेक यातनाओं और अत्याचारों को सहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहे पर घटित हुआ गोलीकांड राज्य आंदोलन का सबसे क्रूर और गहरा जख्म देने वाला अध्याय रहा। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने जा रहे आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचारों से मिले घावों को कोई भी उत्तराखण्डवासी भुला नहीं सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता सदैव इन वीरों की ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग किया। राज्य की महिलाएं कभी अत्याचारों के आगे नहीं झुकी। जिस राज्य के निर्माण के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, राज्य सरकार उस उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु रात दिन कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों को पेंशन देने के साथ ही, आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले और घायल हुए सभी सक्रिय आंदोलनकारियों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। राज्य आंदोलनकारियों को बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक राज्य की परिकल्पना में हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने की चिंता भी शामिल थी। राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डेमोग्राफी को संरक्षित करने का दायित्व हर किसी ने निभाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में सख्त धर्मांतरण रोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को समान अधिकार देने के उद्देश से समान नागरिक संहिता का अधिनियम पास किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून को लाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सभी स्टेक होल्डर, विशेषज्ञों, आंदोलनकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से हम उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड नहीं बना लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शहीद राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों की बदौलत हमें राज्य मिला है। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड सत्य और अहिंसा की कड़ियों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखण्ड की महिलाओं ने इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से हमारा राज्य निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव , उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति विनय रौहेला, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा ( मुजफ्फरनगर) सुधीर सैनी, मीनाक्षी स्वरूप, सचिव हरिचंद्र सेमवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
TAGGED:agitating martyrsChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDistrict Magistrate Haridwar. Karmendra SinghDistrict President BJP Sudhir SainiMeenakshi SwaroopMinister of State Kapil DevMLA Pradeep BatraMuzaffarnagarNewsPrime Minister Narendra ModiRampur TirahaSecretary Harichandra SemwalUttarakhandVice Chairman Disaster Management Committee Vinay Rohela
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी श्रद्धांजलि

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी पहनते हैं मलारी और मुनस्यारी सहित पहाड़ के अन्य क्षेत्रों के ट्वीड से बनी जैकेट,मफलर

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने UK International London Beauty School का किया शुभारंभ

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश की आशंका

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती
January 21, 2026
पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
January 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?