By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » “मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना
उत्तराखंडराज्य

“मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना

lokmatujala
Last updated: January 26, 2026 3:03 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

मन की बात से मिलती है समाज को नई प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का प्रत्येक एपिसोड देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत होता है। यह कार्यक्रम उन लोगों को पहचान दिलाता है जो सामान्य परिस्थितियों में भी निरंतर समाज सेवा में जुटे रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंच को आमजन और जन-जन का कार्यक्रम बनाकर लोगों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नवाचार और तकनीक की नई उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नवाचार, विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। एआई के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगभग हर क्षेत्र में इसकी अहम भूमिका होगी। जो कार्य पहले कई दिनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी एआई के उपयोग को लेकर विज्ञान और आईटी से जुड़े विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उत्तराखंड में ऐतिहासिक निर्णयों से बनी अलग पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुए हैं। आज देशभर में उत्तराखंड की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में स्थापित हुई है जहां साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू हुए एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है।

समान नागरिक संहिता: वादा भी, संकल्प भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया गया था, जिसे सरकार ने पूरा किया है। उत्तराखंड एक सीमावर्ती और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, जहां चार धाम और गंगा-यमुना का उद्गम स्थल स्थित है। सुरक्षा और सामाजिक समरसता की दृष्टि से राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान कानून आवश्यक था, जिसे सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य स्तर पर लिए गए निर्णयों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर

By lokmatujala
उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, हल्द्वानी में 55 वर्षीय शख्स की मौत से क्षेत्र में फैली दहशत

By lokmatujala
उत्तराखंड

मसंदावला में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर विजय राय के निधन पर किया शोक व्यक्त 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया
March 10, 2026
हरियाणा विधानसभा में आयुष्मान-चिरायु योजना पर तीखी बहस, कांग्रेस विधायकों का वाकआउट
March 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?