By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का किया शुभारंभ
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का किया शुभारंभ

lokmatujala
Last updated: October 24, 2024 10:39 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : पौड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणाएं करने के साथ ही गंगा नदी में महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह, गंगा पूजा, राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना करने, बहुउद्देशीय शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण सहित द्वीप प्रज्वलित कर नयार उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत उन्होंने धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से एक ओर जहां इस क्षेत्र को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणायें की। जिसमे देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग व देवप्रयाग -बुआखाल मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी क्षेत्र में 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मणझुला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम , यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगाभोगपुर के निकट बीन नदी के ऊपर डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण, द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण और यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध होने पर डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नायर उत्सव के माध्यम क्षेत्र में पर्यटन सम्बंधित बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं । इन संभावनाओं को मूर्त रूप दिए जाने के लिए यह उत्सव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र साहसिक खेल गतिविधियों के आयोजन से पर्यटन विकास को पँख लगेंगे। कहा कि इस तरह के महोत्सव से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पौड़ी में 100 फिट ऊँचा झंडा व पार्क का निर्माण, पौड़ी में त्रिशूल पार्क का निर्माण, पौराणिक केदारनाथ-बद्रीनाथ पैदल मार्ग को पुनर्जीवित किया है। साथ ही श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे गंगा संस्कृति केंद्र का कार्य किया जा रहा है। साथ ही धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन का रूप और श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यकरण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सिंगटाली पुल की समस्त औपचारिकता पूर्ण हो गई हैं। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। कहा कि सतपुली क्षेत्र में झील का निर्माण होने से विकास को चार चाँद लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिकता संहिता को लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद योग्यता के अनुसार नौकरियां मिल रही है। नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। कहा की प्रदेश सरकार निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि गरीब महिलाओं को 2027 तक 3-3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा वन्यजीव संघर्ष में घायलों को अटल आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार का प्रावधान किया गया है।

इधर, बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व विभाग, वन विभाग, मत्स्य, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण आजीविका, उद्यान, डेयरी, आरवीएनएल, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, उद्योग, बाल विकास आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर स्थानीय जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष बीजेपी सुषमा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, ग्राम प्रधान किनसूर बागी दीपचंद शाह सहित अन्य अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद रही।

TAGGED:Block Chief Mahendra RanaCabinet Minister Dr. Dhan Singh RawatChief Development Officer Girish GunwantChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDistrict Magistrate Dr. Ashish ChauhanDistrict President BJP Sushma RawatMLA Pauri Rajkumar PoriNewsPauriSenior Superintendent of Police Lokeshwar SinghUttarakhandYamkeshwar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा और इससे जुड़े सेवाओं के…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

5 सितंबर को मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश का खतरा

By lokmatujala
उत्तराखंड

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री

By lokmatujala
उत्तराखंड

दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक की लापरवाही से तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: रुद्रपुर में साइकिल रैली के जरिए युवाओं में मतदान जागरूकता बढ़ाई

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
February 7, 2026
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली में शुरू, भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता
February 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?