By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने वित्तीय मितव्ययता के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वित्तीय मितव्ययता के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

lokmatujala
Last updated: October 17, 2024 7:03 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वित्तीय मितव्ययता के संबंध में बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभागों द्वारा इनोवेटिव प्रयास करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा राजस्व बढ़ाने के लिए नये स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनमें राजस्व बढ़ाने की दिशा में विभागीय सचिवों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण में वृद्धि करने के लिए नए तरीके और रणनीति अपनाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर संग्रहण प्रक्रिया में और सुधार के साथ ही कर चोरी रोकने के लिए नियमित कड़े कदम उठाये जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों का आम जन को पूरा लाभ मिले। साथ ही कार्यों में मितव्ययता के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ वित्तीय प्रबन्धन राज्य सरकार का मूल मंत्र है। हमें स्वयं के राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिए और तेजी से प्रयास करने हैं। उन्होंने खनन क्षेत्र में राजस्व वृद्धि के लिए किये गये प्रयासों की भी सराहना की। इस वर्ष खान क्षेत्र में प्रथम छमाही में गत वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जो कुल वार्षिक लक्ष्य का 52 प्रतिशत प्राप्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने एस.जी.एस.टी., परिवहन, आबकारी, वानिकी, ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में राजस्व वृद्धि के लिए और प्रयासों पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि मितव्ययता के बहुत से आयाम हैं। सुदृढ़ कानून व्यवस्था से जहां एक ओर निवेश बढ़ता है, आर्थिक गतिविधियां भी बढती हैं। राज्य के कर एवं करेत्तर आय में वृद्धि होती है। इसी प्रकार पालिसी इन्टरवेंशन से भी राज्य की आय में वृद्धि हो सकती है तथा मितव्ययता सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में केन्द्रांश और राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित सार्वजनिक कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एल फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुदंरम, शैलेश बगौली, राधिका झा, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रंजीत  सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, एच. सी. सेमवाल, विनोद कुमार सुमन, डॉ. नीरज खैरवाल, डा. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव मनमोहन मैनाली एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

TAGGED:Additional Chief Secretary Anand BardhanChief Minister Pushkar Singh DhamiChief Secretary Radha RaturiDehradunFinance Minister Premchand AggarwalFinancial AusterityNewsPrincipal Secretary Justice Pradeep PantPrincipal Secretary R. Of. SudhanshuSecretary Dr. R. Meenakshi SudarramSpecial Principal Secretary Amit SinhaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

यूपी कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग की मांग तेज, असम मॉडल को अपनाने का दबाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों में 8वें वेतन आयोग…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी का मिला साथ, दौडे़गी यात्रा, बनेगी बात, कम समय में देश-दुनिया की नजरों में आईं शीतकालीन यात्रा

By lokmatujala
उत्तराखंड

पर्वतीय इलाकों के साथ मैदान में भी ठंड बढ़ने के आसार, उत्तराखंड के 10 जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

ग्रामोत्थान परियोजना से ग्रामीण हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत, धामी बोले- घर बैठे पैसे कमा रहे लोग

By lokmatujala
उत्तराखंड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रेशम बोर्ड एवं रिप परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रिजर्वेशन ऑफ दून सिल्क हेरिटेज प्रोजेक्ट हेतु संसाधन विकास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
यूपी कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग की मांग तेज, असम मॉडल को अपनाने का दबाव
January 17, 2026
यूपी में एजुकेशन टाउनशिप और रोजगार-कौशल विकास केंद्र की योजना
January 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?