By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने ISBT में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Blog

मुख्यमंत्री धामी ने ISBT में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

lokmatujala
Last updated: October 30, 2024 7:36 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT, देहरादून में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, ये बसें राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, और राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लोग परिवहन नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन नई बसों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना सरकार का संकल्प है, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी। प्रभावी परिवहन तंत्र यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ रुपए से भी अधिक घाटे में था, अब पिछले तीन वर्षों से निगम मुनाफे में है। परिवहन निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निगम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भली-भांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल,  सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव परिवहन निगम नरेन्द्र जोशी, अनिल गर्ब्याल एवं परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Additional Secretary Transport Corporation Narendra JoshiBoard President Sanjeev SinghalChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunGarhwal Commissioner Vinay Shankar PandeyISBTMLA Vinod ChamoliNewsPramod NainwalSavita KapoorUttarakhandUttarakhand Transport CorporationVice President MDDA Banshidhar Tiwari
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

‘विरासत का सम्मान कांग्रेस के डीएनए में नहीं’, मणिकर्णिका विवाद पर दिया मुंहतोड़ जवाब। – Parvat Sankalp News

धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित की बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई निरीक्षण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
‘विरासत का सम्मान कांग्रेस के डीएनए में नहीं’, मणिकर्णिका विवाद पर दिया मुंहतोड़ जवाब। – Parvat Sankalp News
January 17, 2026
यूपी कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग की मांग तेज, असम मॉडल को अपनाने का दबाव
January 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?