- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का 14 फरवरी को रोहतक दौरा।
- मदवि में एलुमनी मीट और गेट उद्घाटन में शिरकत।
- जिला बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि।
रोहतक। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 14 फरवरी को रोहतक दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब एक बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एलुमनी मीट एवं गेट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद वे रोहतक जिला बार एसोसिएशन की ओर से स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे उनके आगमन व स्वागत से होगी, जिसके बाद गार्ड आफ आनर और स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विभिन्न न्यायाधीशों के संबोधन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विचार रखेंगे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का संबोधन होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद के साथ होगा।
