By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बीएलओ के लिए पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन 
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बीएलओ के लिए पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन 

lokmatujala
Last updated: March 27, 2025 6:05 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली/ देहरादून : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान में बीएलओ के लिए पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह ऐतिहासिक पहल भारत की चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अगले कुछ वर्षों में 1 लाख से अधिक बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक 10 मतदान केंद्रों पर औसतन एक बीएलओ को शामिल कर, उन्हें सुप्रशिक्षित बनाया जाएगा ताकि वे आयोग और 100 करोड़ मतदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें।

बीएलओ, विधान सभा स्तर पर मास्टर प्रशिक्षकों के एक कोर समूह का निर्माण करेंगे जिससे पूरे देश में बीएलओ नेटवर्क को सशक्त किया जा सकेगा। यह चरणबद्ध तरीके से चलेगा, जिसमें पहले चरण में चुनाव वाले राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु को प्राथमिकता दी जाएगी। इस समय बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के 109 बीएलओ के साथ 24 ईआरओ और 13 डीईओ इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को उनके दायित्वों और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे निर्वाचक नामावली को त्रुटि-मुक्त बना सकें। इसके लिए उन्हें संबंधित फॉर्म भरने और आईटी अनुप्रयोगों का सही उपयोग करने की जानकारी दी जाएगी।

बीएलओ राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जिन्हें डीईओ की मंजूरी के बाद ईआरओ द्वारा नियुक्त किया जाता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकारों को ऐसे अधिकारियों को बीएलओ बनाना चाहिए जो उसी क्षेत्र के निवासी हों ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से काम कर सकें। संविधान के अनुच्छेद 326 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20 के तहत केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी हों, वे ही निर्वाचक बन सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली को सही तरीके से अपडेट करने का निर्देश दिया।

निर्वाचक नामावली को सही करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईआरओ या बीएलओ के खिलाफ किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी। बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करना होगा और मतदाताओं से संवाद करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी।

TAGGED:BLOChief Election Commissioner Gyanesh KumarDehradunElection Commissioner Dr. Vivek JoshiElection Management InstituteIndia International DemocracyNew DelhiNewsUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

अवैध खनन, ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड के विरुद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह की बड़ी कार्रवाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में किया प्रतिभाग 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की करी समीक्षा

By lokmatujala
उत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व में लिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण, टाइगर ट्रांसलोकेसन, प्रबंधन व रेलवे ट्रैक मोनिटरिंग की ली जानकारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026
हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?