By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सात जिलाें में मॉक ड्रिल के जरिए परखी चारधाम की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड

सात जिलाें में मॉक ड्रिल के जरिए परखी चारधाम की व्यवस्थाएं

lokmatujala
Last updated: April 25, 2025 5:25 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चार धाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीएमए व यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यात्रा की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।

चार धाम यात्रा से जुड़े सात जनपदों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी—में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रा के दौरान आपात स्थितियों से निपटने की राज्य की क्षमता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों को धरातल पर परखा गया। जिन क्षेत्रों में कमियां पाई गईं, वहाँ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं और सुदृढ़ हो सकें।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संचालित इस मॉक ड्रिल का समन्वय आईआरएस प्रणाली के तहत किया गया। यह अभ्यास चार धाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाने का सशक्त प्रयास रहा। राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने कहा कि यह मॉक ड्रिल यात्रा की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विभागीय तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह मॉक ड्रिल एनडीएमए के सहयोग से कराई गई ताकि सभी व्यवस्थाओं को जमीन पर जांचा-परखा जा सके। इस अभ्यास में विभागों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला।

उन्होंने कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सभी संभावित गैप्स को दूर करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग चार धाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर एनडीएमए के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, अपर सचिव  विनीत कुमार, 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट एसके दराल, वित्त नियंत्रक  अभिषेक कुमार आनंद, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी एवं शांतनु सरकार आदि मौजूद रहे।

TAGGED:Additional Chief Executive Officer Administration Anand SwaroopAdditional Chief Executive Officer Implementation DIG Rajkumar NegiAdditional Secretary Vineet KumarChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunNDMA Chief Advisor Major General Sudhir BahlNewsUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

पवनदीप राजन के हाथ-पैरों पर आए काफी फ्रैक्चर, जानिए भयानक एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है तबीयत

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लेखक देवेश जोशी की पुस्तक गढ़वाल और प्रथम विश्व युद्ध का किया विमोचन

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

मुख्यमंत्री योगी बोले लव जिहाद, ईव टीजिंग होने पर सिपाही से सीओ तक होंगे जवाबदेह

By lokmatujala
उत्तराखंड

5 दिन रुकने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू, तीर्थयात्रियों की भीड़ से गूंजे धाम

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा की रणनीति फिसली, कांग्रेस में संगठनात्मक दरारें उजागर
March 19, 2026
हरियाणा में पानीपत में देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित होगी
March 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?