By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ग्रास रूट लेवल पर काम करके निकलेंगे चैंपियन : खेल मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

ग्रास रूट लेवल पर काम करके निकलेंगे चैंपियन : खेल मंत्री रेखा आर्या

lokmatujala
Last updated: March 8, 2025 6:56 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हैदराबाद/देहरादून: तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू हुए चिंतन शिविर में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश को अगर खेलों में चैंपियन पैदा करने हैं तो ग्रास रूट लेवल पर बड़ा काम करना होगा। शिविर में सभी राज्यों से आए खेल मंत्रियों ने ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने पर विचार विमर्श किया। हैदराबाद के कन्हा शांति वनम के भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया।डॉ. मंडाविया ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की कल्पना की है और राज्यों से इस महत्वाकांक्षा को साकार करने में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया है।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी के जीतने पर तो उसे हर जगह पूछा जाता है लेकिन जिस दौर में वह तैयारी कर रहा होता है उस वक्त खिलाड़ी के साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिभा को हर गांव, कस्बे, शहर में स्कूल लेवल पर ही पहचानना होगा और उन्हें विशेष संरक्षण देकर निखारने का काम करना होगा। रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में इसी तरह की दो योजनाएं उदीयमान खिलाड़ियों को लेकर चलाई जा रही है और अब इन योजनाओं का नतीजा भी सामने आने लगा है। रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक जैसे इवेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन समय रहते करके उन्हें खेल आयोजन स्थल जैसी वास्तविक परिस्थितियों में 6 महीने कोचिंग कराई जाए तो प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।

चिंतन शिविर के दौरान अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खेल मंत्रियों ने भी अपने विचार रखें। खेल मंत्री रेखा आर्या के संबोधन के दौरान 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चर्चा होने पर पूरे सभागार ने तालियां बजाकर खेल मंत्री और उत्तराखंड की जनता को बधाई दी।

रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में कई खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल सुविधाएं तैयार की गई है और इसका फायदा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को अगर ऐसी आवश्यकता है तो उत्तराखंड सरकार इसमें सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

TAGGED:DehradunHyderabadNewsPrime Minister Narendra ModiSports Minister Rekha AryaTelanganaUnion Sports Minister Mansukh MandaviyaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

नये साल के जश्न के लिए हर्षिल, दयारा एवं सांकरी क्षेत्र में कई हजार पर्यटक मौजूद

By lokmatujala
उत्तराखंडदिल्ली/एनसीआरराष्ट्रीय

चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी से सदस्य, पर दिल्ली के शख्स को Badrinath-Kedarnath मंदिर समिति में क्यों मिली एंट्री?

By lokmatujala
उत्तराखंड

लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुईं रेखा आर्या, सोमेश्वर में किया मतदान

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन का बड़ा फैसला: देहरादून सचिवालय में नई तबादला नीति लागू, कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?