By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण का अभियान
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण का अभियान

lokmatujala
Last updated: March 11, 2026 3:04 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शौचालय विहीन 141 प्राथमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण के लिए सरकार ने 5 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अधिकारियों को मार्च माह के भीतर सभी विद्यालयों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए घर से बाहर सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था बेहद आवश्यक है, इसलिए सरकार इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों के 141 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय नहीं हैं। इनमें रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 7-7, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में 6-6, नैनीताल में 25, देहरादून में 16, उत्तरकाशी में 10, चम्पावत में 5, अल्मोड़ा में 4, पौड़ी में 2 तथा टिहरी में सर्वाधिक 53 विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में शीघ्र शौचालय निर्माण कराया जाएगा।

इसके लिए रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को 26.53-26.53 लाख, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर को 22.74-22.74 लाख, नैनीताल को 94.75 लाख, देहरादून को 60.64 लाख, उत्तरकाशी को 37.90 लाख, चम्पावत को 18.95 लाख, अल्मोड़ा को 15.16 लाख, पौड़ी को 7.58 लाख तथा टिहरी को लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्च के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर प्रगति रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। तय समय सीमा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि यू-डायस के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 1640 बालक-बालिका शौचालय वर्तमान में निष्क्रिय पड़े हैं। इनमें 1560 प्राथमिक और 80 माध्यमिक विद्यालयों के शौचालय शामिल हैं। उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी शौचालयों को 31 मार्च तक चालू कर छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास समिति की ली वार्षिक बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक और घोटाला: मुनस्यारी इको हट्स मामले में वन विभाग ने CBI और ED जांच की मांग की

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सैनी ने बंगाल में डबल इंजन सरकार का मॉडल समझाया, ममता सरकार पर गंभीर आरोप
March 11, 2026
आरएसएस की राष्ट्रीय बैठक में 2025-26 के कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
March 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?