By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ग्रामीण क्षेत्रों में भवन नक्शा स्वीकृति होगी आसान, समिति और सेल का गठन
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्रामीण क्षेत्रों में भवन नक्शा स्वीकृति होगी आसान, समिति और सेल का गठन

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 3:25 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ। जिला पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भवनों के नक्शे (मानचित्र) स्वीकृत करने के प्रविधानों की दिक्कतें दूर कर पूरी प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने एक समिति और सेल का गठन किया है। समिति और सेल नक्शा पास करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए मौजूदा कानून, नियमावली, भवन उपविधियों आदि का अध्ययन करने के साथ ही जरूरी मानव संसाधन के संगठनात्मक ढांचे को बनाए जाने पर 15 फरवरी तक सुझाव देगी।

विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में मानचित्र की मंजूरी को लेकर विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में कोई निर्णय तो नहीं हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि विवाद को समाप्त कर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के साथ ही किसी को कोई दिक्कत न हो। अगर बनाए जा चुके भवन जिला पंचायत या प्राधिकरणों के बिल्डिंग बाइलाज के अनुसार बने हैं तो उन्हें ध्वस्त न किया जाए।

इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यकतानुसार नियमावली व भवन उपविधियों में संशोधन करने के निर्देश दिए गए थे।मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंचायती राज के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। सेवानिवृत अपर मुख्य अधिकारी विनय सिंह सिरोही, विशेष आमंत्री जीएस गोयल तथा अधीक्षण अभियंता जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक प्रवीण कुमार को समिति का सदस्य नामित किया गया है।

समिति जिला पंचायतों तथा अनुश्रवण प्रकोष्ठ के स्तर पर इम्पैनल किए जाने वाले आर्किटेक्ट तथा तकनीकी व्यक्तियों की योग्यता तथा कार्यों को प्रस्तावित करेगी। समिति पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना निर्माण एवं कार्यान्वयन निर्देश-2021 व आवास विभाग द्वारा जारी भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा माडल जोनिंग रेगुलेशंस-2025 का अध्ययन के आधार पर सुझाव देगी।

समिति, मानचित्र स्वीकृत प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाए जाने के लिए जिला पंचायत अधिनियम-1961 एवं मानक उपविधि में भी आवश्यक संशोधन प्रस्तावित करेगी। समिति ग्रामीण क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया में विकास प्राधिकरणों एवं जिला पंचायतों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने, मानचित्र की स्वीकृति में शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी प्रणाली में आवश्यक सुझाव भी उपलब्ध कराएगी।

समिति के सहयोग के लिए लखनऊ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पाण्डेय की अध्यक्षता में एक सेल भी गठित किया गया है। सेल में जिला पंचायत गोंडा के अभियंता शशि यादव व और लखनऊ जिला पंचायत लखनऊ के कार्य अधिकारी शिवाल तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप, 3 कमांडर ढेर; DGP ने दी कड़ी चेतावनी

By lokmatujala
उत्तराखंडहरियाणा

हरियाणा के पानीपत के कॉलेज में दाखिला लेकर घर लौट रहे दोस्तों को डस्टर ने कुचला, दोनों की मौत

By lokmatujala
झारखंड

भारत के स्विट्जरलैंड’ कश्मीर पर आतंक का साया, सभ्यता को किया शर्मसार

By lokmatujala
उत्तराखंड

  देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के 11 बिंदुओं पर सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई विस्तृत चर्चा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा: 2020 बैच के एमबीबीएस छात्रों को मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश
March 28, 2026
पंजाब सरकार करेगी खिलाड़ियों की घर वापसी, भगवंत मान ने खेल नीति में बदलाव का ऐलान
March 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?