By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » बिल्डिंग कोड्स का सख्ती से हो पालन – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
उत्तराखंड

बिल्डिंग कोड्स का सख्ती से हो पालन – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

lokmatujala
Last updated: February 6, 2025 6:45 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आपदा प्रबन्धन विभाग, राज्य एवं केन्द्रीय एजेंसियों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ राज्य में वनाग्नि तथा भूकम्प से सम्बन्धित मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य में ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आपदा प्रबन्धन विभाग को फायर वाचर्स को प्रशिक्षित कर वनाग्नि संभावना से पहले ही तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वनाग्नि नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए अभी से प्रयास करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने विभिन्न योजनाओं के तहत चीड़ के पत्तों (पिरूल) के निस्तारण को अभी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि पिरूल के कारण संभावित वनाग्नि की घटनाओं पर पूर्णतः नियंत्रण हो सके। उन्होंने वनाग्नि की संभावित घटनाओं के दृष्टिगत आपदा मित्रों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात करने तथा आपदा प्रबन्धन विभाग, रेखीय विभागों तथा सम्बन्धित एजेंसियों को वनाग्नि नियंत्रण पर राज्य स्तरीय माॅक अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय माॅक अभ्यास के तहत 11 फरवरी को टेबल टाॅप एक्सरसाइज एवं 13 फरवरी को माॅक अभ्यास आयोजित की जाएगी। सीएस ने राज्य में भूकम्परोधी पहल से सम्बन्धित सभी सरकारी निर्माण एजेंसियों को निर्माण संहिता (बिल्डिंग कोड्स) को मजबूत करने तथा उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग कोड्स की निरन्तर समीक्षा तथा अपडेट करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन भवनों में भूकम्प प्रतिरोधक और जलवायु अनुकूल डिजाइन मानकों को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सरकारी निर्माण एजेंसियों को इस सम्बन्ध में नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन से अनुपालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने ईईडब्लयूएस (भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली) के प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए। वनाग्नि को लेकर आयोजित किए जाने वाले माॅक अभ्यास के लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी तथा पौड़ी में 17 स्थानों को चयनित किया गया है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता के तहत आपदा मित्रों, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, भारत स्काउट एण्ड गाइड, रेडक्रास, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयं सेवकों, स्थानीय निवासी, पीआरडी जवान, फायर वाचर्स, पंचायत प्रतिनिधियों, नेहरू युवा केन्द्र, विद्यार्थियों, आशा वर्कर्स, एनजीओ को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, विनय शंकर पाण्डेय सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव तथा वर्चुअल माध्यम से समस्त जिलाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Additional SecretaryChief Secretary Radha RaturiDehradunDisaster Management DepartmentDistrict MagistratesEarthquakeforest fireMock DrillNewsSecretariatSecretary Vinod Kumar SumanUttarakhandVinay Shankar PandeyVirtual medium
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में हिंदी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ टैक्स फ्री,सीएम धामी ने फिल्म के अभिनेता विक्रान्त मैसी के साथ देखी फिल्म

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कृषि पर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की ली बैठक 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड की पहली ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग का जनता जल्द उठाएगी लाभ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम योगी बोले- सीता मइया के दिव्य चरित्र का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’…ये समय की आवश्यकता
February 5, 2026
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?