By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » बीजेपी ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं… IPS अजय पाल शर्मा को हड़काते देख अख‍िलेश यादव आगबबूला
उत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी ने टेस्‍ट क‍िए एजेंट भेजे हैं… IPS अजय पाल शर्मा को हड़काते देख अख‍िलेश यादव आगबबूला

lokmatujala
Last updated: April 28, 2026 1:51 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आईपीएस अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर के बाहर खड़े होकर वहां के लोगों और जहांगीर के परिवार से ये कहते नजर आ रहे हैं कि जहांगीर को समझा देना, लोगों को धमकाना बंद कर दे. वरना अच्छे से उसकी खबर लेंगे. चुनाव आयोग ने IPS अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वीडियो वायरल होने के बाद और मीडिया में खबर लगने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और TMC का बयान सामने आया है.

अखिलेश ने अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट बताया है. अखिलेश ने कहा कि अजय पाल शर्मा टेस्ट किए हुए एजेंट हैं. सही समय आने पर इनकी जांच होगी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं.

‘हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे’

अखिलेश यादव ने X पर लिखा, ‘प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी.’ उन्होंने लिखा, ‘सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी.’

‘ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे’

अखिलेश ने लिखा, ‘ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं. हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे. ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए कानूनी सजा भी पाएंगे. लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे.’

TMC ने कुख्यात ‘सिंघम’ बताया

TMC ने अजय पाल शर्मा को कुख्यात ‘सिंघम’ बताया. साथ ही IPS अधिकारी को योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बताया. TMC की ओर से बयान में कहा गया कि यह वही अधिकारी है जो अपने ‘ठोक दो’ वाले रवैये के लिए बदनाम है. उसका पिछला रिकॉर्ड तो और भी ज्यादा दागदार है.

‘ये अधिकारी अपने ‘ठोक दो’ वाले रवैये के लिए बदनाम हैं’

तृणमूल कांग्रेस के X हैंडल से पोस्ट किया गया, ‘उत्तर प्रदेश के कुख्यात ‘सिंघम’ और योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ अजय पाल को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. यह वही अधिकारी है जो अपने ‘ठोक दो’ वाले रवैये के लिए बदनाम है. उसका पिछला रिकॉर्ड तो और भी ज्यादा दागदार है.’

पदों के बदले पैसे’ का आरोप

आगे लिखा गया, ‘जनवरी 2020 में अजय पाल का रामपुर से उन्नाव के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तबादला कर दिया गया. यह तबादला तब हुआ जब एक गंभीर रिपोर्ट में ‘पदों के बदले पैसे’ के एक घोटाले में उनका और पांच अन्य IPS अधिकारियों का नाम सामने आया. BJP सरकार को एक SIT गठित करने पर मजबूर होना पड़ा, जिसने उनके खिलाफ सतर्कता जांच की सिफारिश की.’

अजय पाल पर शादी छिपाने का आरोप

IPS अजय पाल शर्मा पर हमला बोलते हुए पोस्ट में लिखा गया, ‘उनके खिलाफ आपराधिक विश्वास भंग, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया था. FIR एक 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसने आरोप लगाया था कि अजय पाल ने उससे शादी की, दूसरी महिलाओं के साथ अपने संबंधों को छिपाया, और बाद में जब वह अपनी शिकायतें लेकर DGP और वरिष्ठ अधिकारियों के पास गई, तो उसे ही फंसा दिया.’

चुनाव आयोग बंगाल के लिए इसी तरह के ‘निष्पक्ष’ पुलिस पर्यवेक्षकों को चुन रहा है. जाहिर है, अब इस पद के लिए भ्रष्ट और आपराधिक रिकॉर्ड ही मुख्य योग्यता बन गया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसले लिए गए

By lokmatujala
बिहार

नशेड़ी पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को तलाश – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

बरसाना में लठमार होली 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां, लाखों श्रद्धालु हुए साक्षी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली
April 28, 2026
राजस्थान में कार्यस्थल सुरक्षा पर सवाल, महिला श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक
April 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?