By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » योगी सरकार का बड़ा कदम, मेरठ खेल विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का बड़ा कदम, मेरठ खेल विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

lokmatujala
Last updated: January 23, 2026 1:40 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के लिए प्राथमिक तौर पर 90 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी कि विश्वविद्यालय को 10 एकड़ अतिरिक्त जमीन प्रदान की जाएगी। इस अतिरिक्त जमीन पर अतिरिक्त खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय की शुरुआत 15 खेलों से होगी। उसके बाद सभी ओलिंपिक खेलों की सुविधाएं धीरे-धीरे मुहैया कराई जाएंगी। शुरु में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक मिलेगा, हाकी का एस्ट्रोटर्फ, फुटबाल मैदान, लान टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, टेबल-टेनिस, वुशू, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, स्वीमिंग आदि खेल होंगे।

इनके अलावा आठ अतिरिक्त खेलों के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इनमें बास्केटबाल, वालीबाल, तीरंदाजी, निशानेबाजी, कबड्डी, घुड़सवारी आदि खेल हैं। इन्हीं खेलों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विश्वविद्यालय को मिली अतिरिक्त जमीन पर की जाएंगी।

भविष्य में खेल विश्वविद्यालय में एक हाई परफार्मेंस सेंटर बनेगा। इसमें बायोमैकेनिक्स की सुविधाएं, स्पोर्ट्स फिजियोलाजी, स्पोर्ट्स साइकोलाजी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग होगा, फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, पैरा एथलीट परफार्मेंस सेंटर, एथलीट मैनेजमेंट एंड डाटा कंपाइलेशन सेंटर आदि मिलाकर हाई परफार्मेंसर सेंटर बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय के पहले चरण के लिए 250 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। कहा कि इस विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

दूसरा सत्र विश्वविद्यालय के अपने परिसर से संचालित होगा। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में चार कालेज, 16 विभाग खुलेंगे। चार कालेजों में कालेज आफ फिजिकल एजुकेशन, कालेज आफ स्पोर्ट्स साइंसेस, कालेज आफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी और कालेज आफ स्पोर्ट्स कोचिंग हैं।

दूसरे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कम से कम 50 प्रतिशत क्षमता पर करने का लक्ष्य है। उसके अगले वर्ष 75 प्रतिशत और तीन वर्ष पूर्ण होने पर 100 प्रतिशत क्षमता पर पहुंचाने की योजना है।

हर जिले में स्टेडियम और मंडल में स्पोर्ट्स कालेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान, सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं के जरिए विकसित की जा रही खेल संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से भी विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं और ग्रामीण लीग के आयोजनों से इस खेल संस्कृति को नई ऊचाई प्रदान किया जाएगा।

बताया कि हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, ब्लाक स्तर पर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाए जा रहे हैं। अब खेल विश्वविद्यालय को केंद्र बनाकर हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कालेज भी बनवाने की पहल आगे बढ़ चुकी है। खेल विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रदेश के सभी खेल शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों की संबद्धता खेल विश्वविद्यालय से होगी।

प्राइवेट एकेडमियों को भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल प्रोत्साहन के लिए कार्य करने वाली प्राइवेट खेल एकेडमियों को भी राज्य सरकार संचालन में सहयोग करेगी। यह बात उन्होंने उस संदर्भ में कहीं जिसमें मुख्यमंत्री मेरठ सहित पिश्चमी उत्तर प्रदेश के जिलों से निकले ओलिंपियनों की चर्चा कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि मेरठ की ओलिंपियन अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी आदि एथलीटों ने अभाव में निजी प्रशिक्षकों की एकेडमियों में प्रशिक्षण कर ओलिंपिक तक का सफर तय किया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

आवारा सांडों की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो लड़कियों की जान आफत में, देखें वीडियो…

By lokmatujala
उत्तराखंड

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आर्किटेक्ट एवं ड्राफ्टमैन एसोसिएशन, मैप सेल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कि महत्वपूर्ण बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

जनता का फैसला: भाजपा को जनादेश पर परिवारवाद को खारिज, उत्तराखंड पंचायत चुनाव की बड़ी बात

By lokmatujala
झारखंड

गिरिडीह में होली जुलूस में बवाल: उपद्रवियों ने दुकानें जलाईं, वाहनों को लगाई आग; झड़प में कई लोग जख्मी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?