By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण नियमावली में बड़ा बदलाव, निवेश और संपत्ति की जानकारी देना होगा अनिवार्य
उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण नियमावली में बड़ा बदलाव, निवेश और संपत्ति की जानकारी देना होगा अनिवार्य

lokmatujala
Last updated: March 10, 2026 1:33 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ। प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में संशोधन करने जा रही है। इसमें निवेश और संपत्ति से जुड़े नियमों को और सख्त किया जा रहा है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में छह माह के मूल वेतन से अधिक की राशि स्टाक, शेयर या अन्य निवेश माध्यमों में लगाता है तो इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा। वर्तमान नियमावली में इसका कोई प्रविधान नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की आचरण (संशोधन) नियमावली 2026 को स्वीकृति मिल सकती है। कार्मिक विभाग के इस प्रस्ताव के तहत कोई सरकारी कर्मचारी दो माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति से जुड़ा कोई लेन-देन करता है, तो उसे तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्राधिकारी को देनी होगी। पहले एक माह के मूल वेतन से अधिक की चल संपत्ति का विवरण देना होता था।

इसके साथ ही अब सभी सरकारी कर्मचारियों को हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य होगा। नए प्रविधान के तहत कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति के समय और उसके बाद प्रत्येक वर्ष अपनी अचल संपत्तियों की घोषणा करनी होगी। अभी यह घोषणा हर पांच वर्ष में करने का नियम है।

हालांकि, सरकार अभी भी हर वर्ष कर्मचारियों से संपत्ति का ब्योरा लेती है किंतु अब उसे नियमावली में बदलाव कर और सख्त करने जा रही है।नियमों के तहत कर्मचारियों को अपनी या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित, दान में प्राप्त, पट्टे या रेहन पर रखी गई संपत्तियों तथा अन्य निवेशों का पूरा ब्योरा देना होगा।

विकास प्राधिकरणों के 19 हजार से ज्यादा बकायेदारों को मिलेगी राहत

विकास प्राधिकरणों-उप्र आवास एवं विकास परिषद से आवंटित भवनों-भूखंडों की समय से किस्त न जमा कर पाने वाले 19 हजार से ज्यादा डिफाल्टर (बकाएदार) आवंटियों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 को लागू करने संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल सकती है।

योजना के तहत आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल भूखंड, चैरिटेबल व सरकारी संस्थाओं, सहकारी आवास समितियों की संपत्तियों के आवंटियों के साथ ही मानचित्र के बकाएदारों को जहां दंड ब्याज से पूरी तरह छूट मिलेगी वहीं किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी रहेगी।

बकाए पर सिर्फ साधारण ब्याज (आवंटन के समय किस्तों पर लागू ब्याज) लिया जाएगा। 50 लाख रुपये तक का बकाया निकलने पर चार माह में जबकि इससे अधिक होने पर सात माह तक किस्तों में भुगतान की सुविधा मिल सकती है। बकाएदार आवंटी द्वारा आवेदन करने की तिथि से तीन माह में आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदन तय अवधि में न निस्तारित करने की दशा में प्राधिकरण-परिषद के संबंधित कार्मिक से वित्तीय क्षति की वसूली की जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

साइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पी आर एस की कॉन्फ्रेंस, साइबर क्राइम की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत कॉल करें

By lokmatujala
उत्तराखंड

अब राज्य में तैनात सैनिक और अर्द्धसैनिक के बच्चे दरोगा भर्ती के होंगे पात्र

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल CM सुक्खू की केंद्र से मांग: हाइड्रो पावर पर 50% रॉयल्टी

By lokmatujala

“बीजेपी धर्म का आडंबर ओढ़कर गरीबों को भूखा मार रही है” – Parvat Sankalp News

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हिमाचल प्रदेश में नया अध्याय: कविंद्र गुप्ता संभालेंगे राज्यपाल का पद
March 10, 2026
शिमला: अनुराग शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बने, कांग्रेस ने किया औपचारिक एलान
March 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?