By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

lokmatujala
Last updated: April 5, 2025 8:48 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार डंपर और पोल के बीच दबकर चकनाचूर हो गई। इसमें सवार टिहरी जिला न्यायालय में तैनात दो कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उनके क्षतिग्रस्त शव कार से बाहर निकाले। आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हादसा सोमवार की सुबह 7.35 के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खनन सामग्री से भरा डंपर देहरादून की ओर से बेहद तेज गति में टोल प्लाजा की ओर आया। इससे पहले किसी को कुछ समझ में आता डंपर ने आगे चल रही कारों को टक्कर मारते हुए एक कार को चपेट में ले लिया। डंपर की चपेट में आई कार तेजी से टोल प्लाजा के एक बड़े पिलर से टकराकर रुक गई। डंपर की चोट से कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षतिग्रस्त होकर कार में फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव निकाले और आपातकालीन वाहन से जौलीग्रांट भिजवाए।

जिला न्यायालय टिहरी में तैनात थे दोनों

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतकाें की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर-15 रायपुर देहरादून और पंकज कुमार निवासी थान गांव थाना थत्यूड़ टिहरी के रूप में हुई। बताया कि दोनों मृतक जिला न्यायालय टिहरी में तैनात थे। टिहरी जाने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया टोल प्लाजा पर हादसे का कारण डंपर के ब्रेक फेल होना जा रहा है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।

TAGGED:DehradunJolly GrantKotwali Incharge Inspector Kamal Kumar LunthiLachhiwala Toll PlazaMining MaterialNewsPoliceTehri District CourtUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

कांग्रेस के प्रत्याशियों को बैनर-पोस्टरों में बड़े नेताओं की फोटो लगाने में आती है शर्म : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पांच जनपदों में बनेंगे आधुनिक वेयरहाउस, खत्म होगी भण्डारण की समस्या 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से की भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर की विस्तृत चर्चा 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाली सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) तक पहुंचने वाले फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी
March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया
March 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?