चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर बदली (झज्जर) विधायक कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि अनिल विज दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण काफी दिनों से घर ही विश्राम कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने अभी उन्हें कम से कम 20 दिनों के और रेस्ट की सलाह दी है।
