By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी
पंजाबराज्य

सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी

lokmatujala
Last updated: January 8, 2026 11:10 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बहुत कम ऐसे दौर आए हैं, जब किसी सरकार ने सिख धर्म की भावनाओं, परंपराओं और विरासत को इतनी गहराई और संवेदनशीलता के साथ समझते हुए फैसले लिए हों। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार ने सिख पंथ की पुरानी मांगों को पूरा किया है, जिसका स्वागत जमीनी स्तर पर हो रहा है। आज भगवंत सिंह मान सरकार को पंजाब में सिख विरासत की सच्ची संरक्षक सरकार के रूप में देखा जा रहा है।

सिख पंथ के तीन सबसे महत्वपूर्ण तख़्तों से जुड़े शहरों- श्री अकाल तख़्त साहिब (अमृतसर) का आंतरिक शहर, तख़्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) और तख़्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को ‘पवित्र शहर’ का आधिकारिक दर्जा देना भगवंत सिंह मान सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है। इन शहरों में अब शराब, तंबाकू, मांस और नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि दशकों से सिख संगत की चली आ रही मांग को पूरा किया गया है, जिसे पिछली सरकारें लगातार नज़रअंदाज़ करती रहीं। नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान पवित्र शहर घोषित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री का कहना है कि सिख आस्था और पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर भगवंत सिंह मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के चरण-स्पर्श वाले गाँवों/कस्बों को प्रति गाँव/कस्बा 50 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी गई, जो कुल 71 करोड़ रुपये बनती है। यह केवल वित्तीय सहायता नहीं थी, बल्कि शहीदी की परंपरा को जीवित रखने का एक संगठित प्रयास था। सरकार की दलील स्पष्ट थी कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की महान कुर्बानी केवल किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के मन में भी जीवित रहे।

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वाँ शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। चार शहरों (श्रीनगर, तलवंडी साबो, गुरदासपुर और फरीदकोट) से नगर कीर्तन सजाए गए, जो श्री आनंदपुर साहिब पहुँचे। पंजाब के हर ज़िले में गुरु साहिब की जीवनी पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 29 नवंबर तक बड़े धार्मिक समागम कराए गए, जिनमें कीर्तन दरबार, सर्व धर्म सम्मेलन, नगर कीर्तन, ड्रोन शो, गत्तका तथा लाइट एंड साउंड शो शामिल थे। टेंट सिटी बनाई गई। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई। श्री आनंदपुर साहिब में 20 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी की स्मारक का निर्माण किया गया।

सिख विरासत की संरक्षा के संबंध में भगवंत सिंह मान सरकार ने बुनियादी ढाँचे और हेरिटेज विकास पर भी ठोस कार्य किया है। आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण, जहाज़ हवेली (दीवान टोडर मल्ल से संबंधित) की मरम्मत तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप धार्मिक पर्यटन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

धार्मिक समागमों के प्रबंधन में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के आयोजनों का सुव्यवस्थित प्रबंध किया गया। भगवंत सिंह मान ने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन के साथ बैठकें कीं। लाखों की संख्या में पहुँची संगत के लिए सुरक्षा और यातायात के सुचारू प्रबंध किए गए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएँ की गईं।

सिख सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भगवंत सिंह मान सरकार ने स्वयं को केवल राज्य तक सीमित नहीं रखा। जब भी विदेशों में सिख समुदाय के सम्मान और अधिकारों से जुड़े सवाल उठे, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार के समक्ष इन मुद्दों को पूरी मजबूती से रखा और कठोर कार्रवाई की माँग की। इससे सिख संगत में यह विश्वास और मजबूत हुआ कि पंजाब सरकार हर मंच पर उनके सम्मान के लिए खड़ी है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बरसात से क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों की करी समीक्षा

By lokmatujala
उत्तराखंड

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: गंभीर बीमार महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत
January 22, 2026
उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?