नारायणगढ़। आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा संयुक्त सचिव बलविन्द्र सिंह डैहर ने पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई 10 लाख तक मुफ्त इलाज योजना को फायदेमंद एवं ऐतिहासिक कदम बताया। इस योजना के लागू होने से पंजाब के नागरिकों को अब इलाज के लिए अपनी जेब पर बोझ नहीं उठाना पड़ेगा और हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा पाएगा। बलविन्द्र सिंह डैहर ने कहा कि यह पहला केवल स्वास्थ्य योजना नहीं बल्कि आम नागरिक के बुनियादी स्वास्थ्य अधिकार की मजबूत गारंटी है। योजना के तहत गंभीर बीमारियों से लेकर बड़े ऑपरेशन तक का खर्च भगवंत मान सरकार वहन करेगी, जिससे गरीब वह मध्यम वर्ग के परिवारों को सहायता मिलेगी।
