हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में चारों धाम व अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति का गठन किए जाने के खिलाफ कड़ा कानून बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पौराणिक काल से स्थापित चारों धाम उत्तराखंड की अदभुत पहचान तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री मंदिर के नाम पर अन्यंत्र स्थान पर मंदिर का निर्माण, समिति या ट्रस्ट का गठन किए जाने से ही स्थानीय परम्पराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुँचती है। श्रद्धालुओं में भी भ्रम की स्थिति बनती है। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा कानून बनाने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अखाड़ा परिषद के संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन करेगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में स्थित चारों धाम के नाम का दुरूपयोग रोकने के लिए कानून बनाने के सरकार के निर्णय का अखाड़ा परिषद स्वागत करती है।
Related Posts
गुरूमण्डल आश्रम से निकाली गयी 46वीं श्री भव्य श्री जगन्नाथ विशाल रथ यात्रा…
- lokmatujala
- July 7, 2024
- 0
हरिद्वार। देवपुरा स्थित श्री गुरू मण्डल आश्रम के 46वें श्री जगन्नाथ विशाल रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा निकाली गयी। […]
हरेला के दिन 16 जुलाई को मनाया जाएगा “वृक्ष दिवस” -हरितऋषि विजयपाल बघेल।
- lokmatujala
- July 1, 2024
- 0
हरिद्वार। दुनिया में हर दिन कोई न कोई विशेष दिन मनाया जाता है लेकिन जीने के लिए सबसे जरूरी प्राणवायु को उत्पादित करने वाले पेड़ […]
रोटरी क्लब कनखल ने पीएसी प्रांगण में किया पौधारोपण…
- lokmatujala
- July 20, 2024
- 0
हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के तत्वावधान में पीएसी चालीसवीं वाहिनी के सुभाष नगर स्थित कैंप के प्रांगण पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में […]