By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित 
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित 

lokmatujala
Last updated: October 30, 2024 5:51 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में सचिवालय स्थिति मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर 10 अक्टूबर 2024 तक पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 8371700 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 242365 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जबकि 114088 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं। इस प्रकार कुल एक लाख 28 हजार 277 मतदाताओं की मतदाता सूची में बढ़ोतरी हुई है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 नवम्बर 2024 तक मतदाता नामावली संबंधी दावे एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा जबकि नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 51694 मतदाता नए पंजीकृत हुए हैं वहीं ऊधम सिंह नगर में 46648 एवं हरिद्वार में 38435 नए पंजीकरण हुए हैं। जबकि न्यूनतम पंजीकरण का आंकड़ा रुद्रप्रयाग से प्राप्त हुआ है जहां 4445 नए मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ा है वहीं चम्पावत में 5306 एवं बागेश्वर में 5342 नए पंजीकरण हुए हैं। हरिद्वार से 17086 लोगों के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं जबकि पौड़ी से 14130 एवं नैनीताल से 12261 नाम मतदाता सूची से हटे हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि वर्तमान में 05 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक पहुंच जाने पर प्रदेश में 05 नए मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।
TAGGED:Additional Chief Electoral Officer Dr. Vijay Kumar JogdandeAssistant Chief Electoral Officer Mastu DasDehradunDeputy Chief Electoral Officer Kishan Singh NegiElectoral RollNewsUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 5 लाख रोजगार

चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदला…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

भाजपा ने घोषित किये निकाय चुनाव मे स्टार प्रचारक,बागियों की रिपोर्ट तलब

By lokmatujala
उत्तराखंडहरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बोले: पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार पर आरोप: बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान में स्थानीय हितों और परंपराओं की अनदेखी

By lokmatujala
उत्तराखंड

कमिश्नर दीपक रावत ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर की पकड़ी चोरी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 5 लाख रोजगार
January 12, 2026
पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया
January 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?