लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-तीन के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया, काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश व अन्य द्वारा 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-पांच की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया, चिनहट के ग्राम-गोईला और इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवपाल यादव, संजू कुमार व अन्य द्वारा 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया, दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रवींद्र, धर्मेंद्र व अन्य द्वारा 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
