चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में चार नेताओं को सचिव नियुक्त किया है। इनमें हिना कवाडे, रविंद्र दालवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ. राजकुमार मौर्य शामिल हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई। पंजाब में चार सचिवों की नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में पार्टी के कामकाज, नेताओं के बीच समन्वय और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पंजाब के साथ ही अन्य राज्यों में भी सचिव पद पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
