पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाती एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की मेघना और उनके भाई सौरभ सिंह की अंतरा त्यागी के साथ अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस समारोह में सीएम योगी समेत कई बड़े दिग्गज वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। रिंग सेरेमनी का आयोजन होटल लेमन ट्री में रखा गया था। मंत्री की सगाई को लेकर अंदर से बाहर तक होटल का डेकोरेशन जबरदस्त तरीके से किया गया था।
मेहमानों की मौजूदों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। शहर की सबसे वीवीआई सगाई समारोह में दूर-दराज से पहुंचने वाले मेहमानों के लिए पांच हेलीपैड, 600 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं मंत्री की सगाई में पहुंचे मेहमानों के लिए अलग-अलग तरके पकवानों को बनवाया गया था। इसके लिए 1000 से ज्यादा हलवाई लगाए गए थे। होटल के अंदर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सगाई समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
संदीप सिंह ने मेघना तो सौरभ ने अंतरा को अंगूठी पहनाई
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शनिवार को दोहरी खुशियां बिखरीं। उनके दोनों पौत्रों की सगाई धूमधाम से सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने दोनों जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए ओडीओपी उत्पादों की किट भेंट की। सगाई समारोह की शुरूआत शनिवार दोपहर मैरिस रोड स्थित होटल लेमन ट्री से हुई। यहां पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की गाजियाबाद की मेघना चौधरी और सौरभ सिंह की मुजफ्फरनगर की अंतरा त्यागी की गोदभराई दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। पिता पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू और मां पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने दोनों बहुओं को आर्शीवाद दिया।
100 बीघा में तैयारत पंडाल में हुआ समारोह
तालानगरी में करीब 100 बीघा में तैयार किए गए भव्य पंडाल में सगाई समारोह शुरू हुआ। यहां वीवीआईपी और आमजन के लिए अलग-अलग दो पंडाल बनाए गए थे। राधा-कृष्ण मिलन थीम के बीच संदीप ने मेघना व सौरभ ने अंतरा को अंगूठी पहनाईं। शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों को आर्शीवाद देने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, दयाशंकर दयालु, धर्मपाल सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष बेबीरानी मौर्य आदि ने भी आर्शीवाद दिया।
दिनभर रहा वीवीआईपी और वीआईपी का जमावड़ा
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व उनके भाई सौरभ सिंह सगाई समारोह को लेकर शुक्रवार शाम से ही मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया था। शनिवार को तो वीवीआईपी और वीआईपी का जमावड़ा रहा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत अन्य मंत्री शामिल हुए। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पार्किंग के खास इंतजाम कर रखे थे।
