उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सोमवार को मुलाकात करके भीतरघातियों की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा और निषाद पार्टी (एनडीए)का गठबंधन कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
दिल्ली में बीजेपी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं में यूपी के सियासी हालातों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसी बातचीत के दौरान ही डॉ. निषाद ने ऐसे नेताओं के बारे में भी नितिन नवीन से बताया, जो लगातार भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन कमजोर करने के लिए भीतरघात कर रहे हैं। इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज है। अब संजय निषाद ने किसे भीतरघाती बताया ? संजय निषाद के निशाने पर है ये तो वही बता सकते हैं। हालांकि संजय निषाद की नितिन नवीन से यह मुलाकात सियासी चर्चा है।
पोस्ट साझा कर निषाद ने दी मुलाकात की जानकारी
सोमवार को संजय निषाद एक्स पर पोस्ट किया कि निषाद पार्टी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री निषाद जी ने उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को कमजोर करने वाले नेताओं तथा गठबंधन के भीतरघात करने वालों के विषय में भी अपनी बात रखी। इस पर नितिन नवीन जी ने भीतरघात करने वाले नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए।
संजय और नितिन नवीन की मुलाकात ने एनडीए की राजनीति को ला दिया चर्चा में
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां जुट गई। राजनीतिक सरगर्मी तेज है। अभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के सीटों के बंटवारे को लेकर खबरें आ रही थीं। इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग, समाजिक समीकरण के प्लानिंग और चर्चा के बीच आज सोमवार निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात ने एनडीए गठबंधन के भीतर की राजनीति को भी सियासी चर्चा का विषय बना दिया है। संजय निषाद की ओर से साझा किए गए संदेश में गठबंधन की मौजूदा स्थिति, आगामी विधानसभ चुनाव और भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है।
