मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला दौरे पर हैं। मान पीआरटीसी दफ्तर से आज 100 नई सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बसें ग्रामीण और छोटे शहरों वाले रूटों पर चलेंगी। इन रूटों पर बसों के चलने से रोजमर्रा के रोजगार और काम-धंधों पर जाने वालों को राहत मिलेगी। नई बसों से करीब 150 ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी रोजगार मिलेगा।
