देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के द्वारिका चौक स्थित कृष्णा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके इलाज में जुट गई।
अस्पताल में कराई गई ईसीजी (ECG) रिपोर्ट में मामूली दिक्कत सामने आई है। कृष्णा मेडिकल अस्पताल के निदेशक डॉ. सिद्धांत खन्ना ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह पर मंत्री की अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कराई जा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की हालत पूरी तरह से स्थिर है और उन्हें विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
