480 बोतल अनधिकृत पेयजल जब्त
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के निर्देशन एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर श्री अकांशु गोविल के नेतृत्व में 17 सितंबर 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पैंट्रीकार/TSV एवं खान-पान सेवाओं का सघन एवं औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख कार्रवाई:
गाड़ी संख्या 13051 की पैंट्रीकार में पाए गए यात्रियों* को पैंट्रीकार से हटाकर अन्य कोचों में स्थानांतरित कराया गया।
गाड़ी संख्या 12488 के TSV में अनुमोदित सूची में शामिल न होने वाली पेयजल की 480 बोतलें* पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार ट्रेन से उतरवाकर LPO में जमा कराया गया।

3 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध *नियमानुसार कार्रवाई* करते हुए रेलवे सुरक्षा बल को सौपा।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के खान-पान स्टालों का निरीक्षण कर *स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री पर अनिवार्य स्टीकर* से संबंधित निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली पैंट्रीकार/TSV युक्त ट्रेनों में खान-पान व्यवस्था, अधिकृत वेंडरों तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण टीम ने CMIs, CIC, CIT/Admin एवं टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न ट्रेनों की पैंट्रीकार/TSV का सघन निरीक्षण किया।
स्टेशन पर संचालित खान-पान स्टालों की जांच के दौरान संबंधित स्टाल संचालकों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा यात्रियों को बिक्री की जाने वाली खाद्य सामग्री पर आवश्यक/अनिवार्य स्टीकर लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को *स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खान-पान सेवाएं* उपलब्ध कराने के साथ-साथ अधिकृत उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने और अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रखने पर जोर दिया गया है।
