देहरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डलठोर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।
सीएम की बड़ी घोषणाएं
- मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
- ने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डलठोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।
स्थानीय स्तर पर मिलेंगी प्रशासनिक सेवाएं
डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व, प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी मामलों, प्रशासनिक शिकायतों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अब देहरा स्थित एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों की परेशानी कम होगी। नए कार्यालय से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी और विकास कार्यों की निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।
कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सेवाएं
वहीं, कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से रात के समय अचानक बीमार पड़ने वाले मरीजों, दुर्घटना और आपात स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को छोटी-बड़ी आपात स्थितियों में दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
1,012 मछुआरा परिवारों को वित्तीय सहायता
सीएम सुक्खू ने शनिवार को डाडासीबा में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मछुआरा परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपना सुखी परिवार योजना की प्रक्रिया तेज
सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिल सके।
हेलीपैड पर विधायक पत्नी ने किया स्वागत
इससे पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डलठोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
चनौर मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की।
ये आधारशिला रखी
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के बाड़ी में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.80 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडासीबा के विज्ञान खंड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा जसवां-परागपुर क्षेत्र में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क कार्यों तथा 37 लाख रुपये की लागत से अलोह में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्नर, कमलेश ठाकुर, पूर्व विधायक योगराज, महाधिवक्ता अनूप रतन, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।