अंबाला। पंजोखरा साहिब में हुआ विवाद चंडीगढ़ में सुलझ ही गया है। इसमें दर्ज की गई एफआइआर रद की जाएंगी और गिरफ्तार किये लोगों को भी बाहर निकाला जाएगा। इसी को लेकर सिखों ने भी 25 अगस्त के कार्यक्रम को रद कर दिया है।
इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। जिसमें मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिल गई है।
सीएम सैनी से की मुलाकात
एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने मुख्यमंत्री के साथ घोषणा करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब में हुए विवाद में प्रशासन को भी चोट लगी और उनके सेवादारों को भी चोटें लगी। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने हल करने के लिए आज किसान जत्थेबंदियां, अकाली दल बादल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी की मीटिंग ली। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से आश्वासन पर फैसला लिया है। जो मुकदमे हैं वह वापिस लिये जाएंगे और युवकों को बाहर निकाला जाएगा।
25 अगस्त का कार्यक्रम रद
इसके साथ कानूनी प्रकिया करके एफआइआर को जल्द कैंसिल किया जाएगा।इसी को लेकर सभी ने फैसला लिया है कि 25 अगस्त का कार्यक्रम रद किया जाता है। इस मामले में जब सभी की एफआइआर रद हो जाएगी। झींडा ने दावा कि गुरसिमरन सिंह मंड भी इसमें माफी मांग लेगा और सारा प्रकरण खत्म हो जाएगा। इसके बाद सीएम को पंजोखरा बुलाकर शुक्रराना की अरदास की जाएगी। हरियाणा में शांति रहे यह भी अरदास की जाएगी। जिसमें सीएम की चढ़दी कला की भी अरदास की जाएगी।
