शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मोदी ने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
