नोएडा, 23 जुलाई 2026: नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी (एनएलपी) ने आज नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस सम्मेलन में देश के संविधान, लोकतंत्र, न्याय, विकास तथा प्रत्येक नागरिक को समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुहैल चौधरी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन डॉ रिहाना जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सार्दुल जी राष्ट्रीय मुख्य महासचिव लता रानी सहरावत जी चुनाव प्रभारी लकी जी एमडी याकूब दुनू
राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुख्य प्रवक्ता जम्मू-कश्मीर शबीर अहमद जम्मू कश्मीर अध्यक्ष शाइस्ता अख्तर
राज्य अध्यक्ष महिला मोर्चा J&K पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध तथा किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के सामने खड़ी चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। पार्टी का कहना है कि इन गंभीर मुद्दों पर केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस एवं प्रभावी नीतिगत कदम उठाए जाने चाहिए।
नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि वहां के लोगों को भी देश के अन्य राज्यों के नागरिकों के समान लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने चाहिए। पार्टी ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर किए गए वादों को अब और विलंब किए बिना पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था की भावना के अनुरूप है।
राजस्थान में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पार्टी ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच की मांग की। पार्टी ने दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की मांग की तथा कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।
नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी ने देश के युवाओं के लिए व्यापक राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, स्टार्टअप, एमएसएमई तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने और कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने की मांग की।
महंगाई के मुद्दे पर पार्टी ने आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दवाइयों तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की, ताकि मध्यम वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल सके।
किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी ने कृषि उपज का उचित मूल्य, फसल नुकसान का समय पर मुआवजा, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पार्टी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा पर्यटन, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की।
नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, संवैधानिक मूल्यों तथा धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और लिंग से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक के लिए समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अंत में पार्टी ने अपने मूल मंत्र “सत्य, पारदर्शिता और विश्वास” तथा “शांति, प्रगति और समृद्धि” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, जवाबदेह शासन और समावेशी विकास के माध्यम से एक सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
