नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने चार प्रमुख चुनावी समितियों के चेयरपर्सन और Co-Chairpersons की नियुक्ति कर दी है।
कैंपेन कमेटी की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी गई है। उनके साथ सुखपाल सिंह खैरा, राणा गुरजीत सिंह और डॉ. धर्मवीर गांधी को Co-Chairperson बनाया गया है। चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला होंगे। इस समिति में ओ.पी. सोनी, रजिया सुल्ताना, कुलजीत सिंह नागरा, अंगद सिंह सैनी और भारत भूषण आशु Co-Chairperson होंगे।
कोर कमेटी के चेयरपर्सन सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है। मेनिफेस्टो कमेटी का जिम्मा डॉ. अमर सिंह को दिया गया है। उनके साथ गुरजीत सिंह औजला, परगट सिंह, हरदियाल सिंह कंबोज और सुखबिंदर सिंह सरकारिया Co-Chairperson होंगे।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। इसके अलावा सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियां को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
