नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के दो जिला परिषद वार्ड के चुनाव परिणाम देर शाम को घोषित हो गए। जिसमें से एक जिला परिषद वार्ड कांग्रेस तथा एक जिला परिषद वार्ड भाजपा ने जीता।
जिला परिषद वार्ड नंबर 16 करगाणु से कांग्रेस की ऋतु वाला 366 वोट से विजय हुई। जबकि जिला परिषद वार्ड नंबर 17 नेरी कोटली से भाजपा की सरोज वाला 460 वोट से विजई हुई। देर रात तक जिला सिरमौर के 17 जिला परिषद वार्डों में से केवल दो के ही चुनाव परिणाम घोषित हुए।
कांग्रेस की ऋतु बाला को 8406 वोट मिले। वही भाजपा की उमा कुमारी को 8040 वोट मिले। यहां पर जीत का अंतर 366 वोट रहा। वही जिप वार्ड नंबर 17 नेरी कोटली में भाजपा की सरोज बाला को 4904 वोट मिले। निर्दलीय नीरज लता को 4444 वोट तथा कांग्रेस की सुनीता जालटा को 3914 वोट मिले। यहां पर जीत का अंतर 460 वोट रहा।
जिला परिषद वार्ड नंबर 5 से भाजपा के बलबीर सिंह पुंडीर 3162 वोटों से विजय हुए हैं। यहां पर भाजपा के बलबीर सिंह पुंडीर को 10548 वोट, कांग्रेस के रमेश चंद्र को 7422 वोट तथा निर्दलीय सुरेंद्र सिंह को 1605 वोट पड़े हैं।
