रतिया: हरियाणा सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने पानीपत में हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो.रविंद्र बलियाला ने कहा कि डॉ.अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में संगठन को नई मजबूती और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ पार्टी को पूरे प्रदेश में मिलेगा। डॉ.अर्चना गुप्ता ने शुभकामनाओं के लिए प्रो.रविंद्र बलियाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगी।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
