Bharatiya Janata Party ने पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए Kewal Singh Dhillon को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री Captain Amarinder Singh के करीबी माने जाने वाले केवल सिंह ढिल्लों को जाट सिख चेहरे के तौर पर पार्टी की नई पसंद माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सिख समुदाय में भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी।
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar का तीन वर्षीय कार्यकाल जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार Tarun Chugh भी लंबे समय से पंजाब में किसी सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी कर रहे थे। माना जा रहा है कि भाजपा ने आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया है।
