नशे के अपराध के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है, तो वहीं 64 से अधिक ड्रग्स तस्कर की अभी तक गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
जिसका फायदा राज्य के लोगों को लगातार मिल रहा है। वहीं अगर राज्य की बात करें तो अपराध के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर दिन जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। गैंगस्टर ते वार के तहत अभी तक 32 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 509 छापे मारे गए, 229 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
10 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,187 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। तो वहीं अभी तक 64 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके अलावा बॉर्डर पार से होने वाली ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। साथ ही राज्य में नशे को लेकर कमी देखी जा रही है। यह साफ है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तरक्की की और अग्रसर है।
