वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों, सट्टेबाजों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में SOG रुद्रपुर व कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने IPL क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दिल्ली निवासी एक शातिर बुकी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बीती रात्रि में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में मौजूद थे। इसी दौरान परशुराम चौक के पास SOG रुद्रपुर टीम द्वारा सूचना दी गई कि सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के आगे एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग की हॉन्डा सिटी कार में बैठकर IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना पर संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। धर्मकांटे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की हॉन्डा सिटी कार संख्या DL10CL7743 में एक व्यक्ति लैपटॉप पर कार्य करता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके पर ही दबोच लिया।
नाम: रंजीत सिंह सैनी पुत्र वीर सिंह सैनी
निवासी: आर-जेड-एफ 150/3, गली नं०-37, साद नगर, पालम कॉलोनी, थाना पालम गाँव, जिला दिल्ली।
उम्र: 45 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
₹92,000/- नकद (500 रुपये के 181 नोट एवं 100 रुपये के 15 नोट)।
01 अदद HP कंपनी का लैपटॉप व चार्जर।
05 अदद मोबाइल फोन (Redmi, Samsung, iPhone)।
01 अदद CASIO कंपनी का काले रंग का कैलकुलेटर।
01 अदद हॉन्डा सिटी कार संख्या DL10CL7743।
01 अदद नीले रंग का चैनदार बैग।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पुलिस से बचने के लिए सुनसान स्थानों पर कार खड़ी कर IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। वह लैपटॉप में विशेष सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर सट्टे का पूरा हिसाब-किताब रखता था।
लैपटॉप में खुले iAssistant Software में ग्राहकों के नाम, सट्टे के रेट, IPL टीमों के नाम, हार-जीत एवं रकम का पूरा रिकॉर्ड पाया गया। मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से संबंधित वॉयस रिकॉर्डिंग एवं Paytm लेन-देन के स्क्रीनशॉट भी मिले।
अभियुक्त रंजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में धारा 13 G Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना में प्रयुक्त हॉन्डा सिटी कार को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी व सीजर की संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी e-Sakshya App के माध्यम से कराई गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र,अ०उ०नि० सन्तोष रोडियाल,कानि०दिनेश ध्यानी,
देवेन्द्र सिंह,दिनेश चन्द्र,ललित कुमार, चालक राजेन्द्र कुमार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि ऊधमसिंह नगर पुलिस जनपद में अपराध, सट्टेबाजी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। युवाओं को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ‘ऑपरेशन प्रहार’ आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा।
