पंचकूला। हरियाणा में रविवार को हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजे इस बार बंपर वोटिंग के रुझान में ऐसा उलझे कि रात 11.30 मतदान फाइनल हो सका। हालांकि, पंचकूला में मतदान पुलिस के सख्त पैहरे में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। समाचार लिखे जाने तक पंचकूला के कुल 207444 मतदाताओं में से 110702 मतदाताओं ने मतदान किया और वार्डों में काउंटिंग देर रात तक जारी रही। पिछले नगर निगम चुनाव में कुल 1.85 लाख मतदाता थे, जिनमें से 1.04 लाख यानी वोटिंग पर्सेंटेज 56.2 प्रतिशत रही थी। निकाय चुनाव के 20 वार्डों में कुल 402 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जिनमें से अधिकतर शहरी बूथों पर सुबह 11 बजे तक रिस्पांस ढीला देखा गया, जबकि वार्ड 17 से 20 तक ग्रामीण इलाकों में लोगों में मतदान के प्रति शहर के मुकाबले काफी रूझान देखा गया और इन इलाकों में वोटिंग पर्सेंटेज तेजी से बढ़ा। मगर पिछली बार की तुलना में मतदान 3 फीसदी कम रहा। जिसके चलते भाजपा समेत अन्य दलों में घबराहट रही।
हरियाणा चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात 9.11 बजे समाचार लिखे जाने तक यह आंकड़ा 53.3 तक पहुंच चुका था और वोटिंग प्रक्रिया तब भी जारी थी। हालांकि, निर्धारित समय के बाद भी कुछ बूथों पर कतारें लगी हुई थीं। वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत पूर्वी भाग के बूथ में 65.79, सकेतड़ी के पश्चिमी भाग में 64.32, सकेतड़ी के उत्तरी भाग बूथ में 57.58, एमडीसी सेक्टर 4 के पश्चिमी भाग बूथ में 44.12, पूर्वी भाग में 57.63, दक्षिणी भाग बूथ में 59.31 प्रतिशत, उत्तरी बूथ में 52.16, पूर्वी बूथ पर 42.93, पश्चिमी बूथ पर 32.43, एमडीसी सेक्टर 6 में 59.39, वार्ड नंबर 2 एमडीसी सेक्टर 5 के पूर्वी बूथ पर 43.60 प्रतिशत, पश्चिमी बूथ पर 40.04, उत्तरी बूथ पर 48.22, पूर्वी बूथ पर 51.49, दक्षिण बूथ सेक्टर 6 पर 39.51, पूर्वी बूथ पर 41.17, सेक्टर 2 पूर्वी बूथ पर 33.15, पश्चिमी बूथ 44.72, उत्तरी बूथ पर 41.56, आंगनवाड़ी माजरी बूथ पर 51.95, वार्ड नंबर 3 के पूर्वी बूथ पर सेक्टर 7 में 38.67, पश्चिम बूथ पर 48.51, ईस्ट बूथ पर 45.83, पश्चिम बूथ पर 40.58, पूर्वी बूथ पर 41.98, सेक्टर 8 के पूर्वी बूथ पर 38.15, पश्चिम बूथ पर 44.08, दक्षिण बूथ पर 35.48, उत्तरी-पश्चिमी बूथ पर 38.71, वार्ड नंबर 4 के सेक्टर 9 में पूर्वी बूथ पर 42.21, पश्चिम बूथ पर 49.52, पूर्वी बूथ पर 49.22, पश्चिम बूथ पर 46.79, सेक्टर 10 के पूर्वी बूथ पर 44.23, पश्चिम बूथ पर 48.72, उत्तरी बूथ पर 46.75, दक्षिण बूथ पर 44.50, सामुदायिक केन्द्र दक्षिण बूथ पर 44.63 और उत्तरी बूथ पर 51.39, वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आते सेक्टर 15 के पूर्वी बूथ पर 44.78, पश्चिम बूथ पर 41.33, पूर्वी बूथ पर 49.11, दक्षिण बूथ पर 44.97, पश्चिम बूथ पर 44.2, उत्तरी बूथ पर 48.43, दक्षिण बूथ पर 55.6, उत्तरी बूथ पर 41.86, पूर्वी बूथ पर 58.73 और उत्तरी बूथ पर 58.9, पश्चिम बूथ पर 59.25 प्रतिशत वोटिंग और वार्ड 7 की बात करें तो सेक्टर 16 के पूर्वी बूथ पर 66.91, उत्तरी बूथ पर 55.48, पश्चिम बूथ पर 63,साऊथ पर 54.86, नार्थ पर 57. 31, नार्थ-ईस्ट बूथ पर 60.03, ईस्ट बूथ पर 63.3, साऊथ बूथ पर 61.27, नार्थ-ईस्ट 55.14, नार्थ-साऊथ बूथ पर 52.63, वार्ड 8 के सेक्टर 17 के नार्थ बूथ पर 54.88, साऊथ पर 58.81, वेस्ट बूथ पर 56.39, नार्थ बूथ पर 55.41, ईस्ट बूथ पर 53.63, साऊथ बूथ पर 57.99, बुढनपुर के स्कूल पूर्वी बूथ पर 57.7, वेस्ट बूथ पर 66.90 और सेक्टर 19 ईस्ट बूथ पर 53.81 फीसद मतदान हुआ। वार्ड नंबर 9 के 5 बूथों पर परिणाम आने बाकी थे। वहीं वार्ड नंबर 9 के ही सेक्टर 19 वेस्ट में 63.37 प्रतिशत, नार्थ बूथ पर 62.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 के पॉवर कॉलोनी हूडा डिविजन-3 इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 1 पूर्वी बूथ पर 59.56, इसी फेज में वेस्ट बूथ पर 69.36, ईस्ट बूथ पर 54.32, वेस्ट पर 61.45, साऊथ पर 57.93, नार्थ बूथ पर 64.25, अभयपुर नार्थ बूथ पर 59.72, इसी वार्ड के सेक्टर 14 बूथ पर 22.21, वेस्ट बूथ पर 26.72, नार्थ बूथ पर 26.6, वार्ड 11 के सेक्टर 12 स्थित ईस्ट बूथ पर 38.84, नार्थ बूथ पर 37.73, वेस्ट पर 43.62, सेक्टर 12ए वेस्ट बूथ पर 52.79, साऊथ बूथ पर 57.24, नार्थ बूथ पर 51.24, गांव रैली के ईस्ट बूथ पर 53.39, नार्थ बूथ पर 49.12, वेस्ट बूथ पर 55.6, वार्ड 12 के सेक्टर 11 में आते साऊथ बूथ पर 52.50, वेस्ट पर 44.64, नार्थ बूथ पर 50.94, ईस्ट बूथ पर 48.1, वेस्ट बूथ पर 50.34, नार्थ बूथ पर 32.21, गांव हरिपुर के ईस्ट बूथ पर 56.79, वेस्ट बूथ पर 56.43, सेक्टर 4 में साऊथ बूथ पर 35.19, नार्थ बूथ पर 40.73, ईस्ट बूथ पर 38.61, वेस्ट बूथ पर 56.87, ईस्ट बूथ पर 47.67, वेस्ट बूथ पर 45.66, ईस्ट बूथ पर 47.67, वेस्ट बूथ पर 45.66, सेक्टर 21 के ईस्ट बूथ पर 47.48, साऊथ पार्ट पर 43.82, वेस्ट पार्ट पर 46.82, ईस्ट पार्ट पर 45.76,नार्थ पार्ट पर 51.12, देवी नगर गांव में 59.92, वार्ड नंबर 14 के दून पब्लिक स्कूल सेक्टर 21 के ईस्ट बूथ पर 42.34, वेस्ट पर 43.51, ईस्ट पर 59.97, गांव महेश्पुर वेस्ट पार्ट पर 57.32, सेक्टर 21 के 74.35, फतेहपुर में 67.27, सेक्टर 20 संस्कृति स्कूल के ईस्ट पार्ट बूथ पर 30.60 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि नार्थ पार्ट 33.52, वेस्ट पार्ट में 29.63, साऊथ में 26.43, गुरूकुल स्कूल में 33.8, ईस्ट पार्ट पर 38.32, वार्ड नंबर 15 के 8 बूथों पर काऊंटिंग जारी थी। वार्ड नंबर 16 चंडीकोटला के ईस्ट पार्ट में 75.52, वेस्ट पर 69.63, चंडीमंदिर में 76.72, बीड़ घग्गर के ईस्ट बूथ पर 64.89,वेस्ट पर 71.01, नार्थ पर 65.41, वेस्ट पर 69.84, सेक्टर 1 जिनेंद्र गुरूकुल स्कूल सेक्टर 1 के ईस्ट पार्ट के बूथ पर 45.29,वेस्ट से 50.82, नार्थ पर 54.6, साऊथ पार्ट पर 49.79, वार्ड 17 के जिनेंद्र स्कूल के वेस्ट पार्ट पर 49.14, गुरूकुल इंग्लिश मीडियम के साऊथ पार्ट पर 52.60 प्रतिशत, एक बूथ पर काउंटिंग के समय 58.47 था और गवर्नमेंट मिडल स्कूल चौकी बूथ पर 75.45, सेक्टर 25 के ईस्ट पर 51.13, वेस्ट पार्ट पर 44.17, वेस्ट पर 43.65, साऊथ पार्ट पर 47.46, सेक्टर 23 के नार्थ पार्ट पर 55.24, नग्गल मोगीनंद पर 65.43, ईस्ट पार्ट पर 67.52, नाडा के वेस्ट पार्ट पर 49.47, वार्ड 18 के अंतर्गत गवर्नमेंट स्कूल बाना मदनपुर में 75.26, सेक्टर 26 के ईस्ट पार्ट पर 43.36, वेस्ट पार्ट में 44.47, नार्थ पर 52.99, नार्थ पार्ट पर 52.01, नार्थ-वेस्ट पर 54.25, ईस्ट पार्ट पर 62.98, सेक्टर 27 के ईस्ट पार्ट पर 55.68, वेस्ट पार्ट पर 44.34, सेक्टर 28 के वेस्ट पार्ट पर 60.81, वार्ड नंबर 19 रामगढ़ के ईस्ट पार्ट पर 59.38, रामगढ़ के वेस्ट पार्ट 62.24, नार्थ पार्ट पर 65.04, साऊथ पार्ट पर 64.35, बिल्ला में 71.73, बिल्ला समेत वार्ड 19 के 4 और वार्ड 20 में रात 8.20 बजे भी पोलिंग फाइनल नहीं हुई थी। वहीं वार्ड 20 के अलिपुर में की 85.56, नग्गल की 63.24, जलौली में 73.3, खटौली के ईस्ट पार्ट पर 76.69 और वेस्ट पार्ट पर 79.30 फीसदी मतदान हुआ।
इन बूथों पर देर तक जारी रही मतगणना
वार्ड 5 के अंतर्गत आते सेक्टर 16 के सेंट सोल्जर स्कूल के पूर्वी पोलिंग स्टेशन पर देर रात 11.04 बजे तक मतदान की स्थिति साफ हो सकी। पोलिंग स्टेशन पर 50.79 प्रति मतदान हुआ। वहीं वार्ड 1 पर संकेतडी में रात 11 बजे तक 65.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद वार्ड 6 में भी 11 बजे तक 56.74, वार्ड 16 के बीड़ घग्गर पर देर रात 11.51 बजे 71.56, गांव बिल्ला में 11.54 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।
