मंडी। हिमाचल में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी उम्मीदवार अपना नामांकन भरने में जुट गए हैं। इस बीच शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का सही चयन किया गया। शिक्षित उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी भी प्रचार में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ेंगे। नगर निगम में कोई विकास नहीं हुआ। अगर विकास हुआ होता तो भाजपा 11 लोगों के टिकट नहीं काटती। कटाक्ष व विरोध कर चुनाव में नहीं उतरेंगे। मुद्दों की बात होगी। मंडी शहर के विकास के लिए रोड मैप बनाएंगे।
मंडी के लिए 181 करोड़ स्वीकृत
मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले सफलता नहीं मिली फिर भी मंडी नगर निगम के लिए 181 करोड़ केंद्र से स्वीकृति करवाए। चुनाव के बाद काम शुरू होंगे। इंदिरा मार्केट में ड्रेनेज सिस्टम सुधरेगा। पंचवक्त्र मंदिर में घाट का निर्माण होगा। बस स्टैंड की हालत सुधारी जाएगी और मंजिल बनेगी। इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। युवा नशे से बचेंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को पांच-पांच प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए गए हैं। शिव धाम का काम पूरा होगा। 15 करोड़ से शिवधाम तक एलिवेटर लगेगा। भाजपा ने मर्ज क्षेत्र में काम नहीं किया, इससे लोगों को विरोध करना पड़ा। बैहना वार्ड को लेकर लोगों से बात करेंगे। हमारा गेम प्लान तय, भाजपा मुद्दाविहीन है।
