रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में जनगणना 2027 की बैठक ली। उन्होने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों द्वारा 25 अप्रैल से 24 मई तक भवनों की गणना की जानी है। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियो, तहसीलदारों व निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रथम चरण के भवनों की गणना/भवन मैपिंग त्रुटिरहित व समयबद्ध सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना 2027 भारत सरकार का समयबद्ध कार्यक्रम है। इसलिए इसे निर्धारित समय में करना अतिआवश्यक है। उन्होने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भवन गणना/भवन मैपिंग के कार्य में तेजी लाने व प्रतिदिन गणना की सूचना जिला कार्यालय को भी भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने डिजिटल पड़ताल कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया, गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे व अन्य उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व निकाय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।
