By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली
बिहारराज्य

बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली

lokmatujala
Last updated: April 28, 2026 4:32 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर सोमवार शाम अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. रोज की तरह बाजार में चहल-पहल थी, लोग खरीदारी करने में व्‍यस्‍त थे. दुकानों पर भीड़ थी, और चाय की दुकानों पर लोग बैठे थे. तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे, और सीधे पुट्टू मिश्रा को निशाना बना लिया. किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.

दो राउंड फायरिंंग की 

करीब दो राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. गोली की आवाज सुनते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, दुकानदार शटर गिरा दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया.

पुट्टू मिश्रा जमीन विवाद सुलझाने के लिए वहां पहुंचा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

घात लगाए थे हमलावर

मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा रामनगर के फुलकौल चौक पर जमीन विवाद सुलझाने के लिए बैठक में पहुंचा था. वह कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. जैसे ही मौका मिला, उन्होंने करीब से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

तैयारी से आए थे हमलावर   

बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. पुलिस अब जांच कर रही है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद, पुरानी दुश्मनी, रंगदारी या गैंगवार में से क्या असली वजह है?

सिर में मारी गोली

गोली सीधे पुट्टू मिश्रा के सिर में मारी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. कुछ देर तक लोग डर के कारण उसके पास नहीं गए.  बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे खून से लथपथ हालत में उठाकर तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल  भेज दिया.

लंबा आपराधिक इतिहास

पुट्टू मिश्रा पर हत्या, रंगदारी, दबंगई और कई गंभीर मामलों में नामजद था. कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड में भी वह आरोपी रह चुका था. पुलिस के अनुसार, वह कई बार जेल जा चुका था, और लंबे समय तक अलग-अलग जेलों में बंद रहा. इलाके में उसकी पहचान एक दबंग और कुख्यात अपराधी के रूप में थी. प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने भी उसके लंबे आपराधिक इतिहास की पुष्टि की है. यही वजह है कि उसकी हत्या को लोग सिर्फ एक सामान्य वारदात नहीं, बल्कि बड़े गैंगवार की कड़ी मान रहे हैं.

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. सूचना मिलते ही रामनगर SDPO रागिनी कुमारी, प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी और रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है. फिलहाल गैंगवार, पुरानी दुश्मनी, रंगदारी और जमीन विवाद सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

स्कूल जाते वक्त मासूमों पर टूटा कहर, अनियंत्रित बस पलटने से 15 बच्चे घायल

By lokmatujala

2700 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग: ED का तीन राज्यों में महा-छापा, राजस्थान में कई ठिकानों पर दबिश

By lokmatujala
उत्तराखंड

जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, काफी देर तक की बात

By lokmatujala
उत्तराखंड

भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली
April 28, 2026
राजस्थान में कार्यस्थल सुरक्षा पर सवाल, महिला श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक
April 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?