By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत गांव माणा का किया भ्रमण, चारधाम यात्रा को हरित बनाने की अपील
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत गांव माणा का किया भ्रमण, चारधाम यात्रा को हरित बनाने की अपील

lokmatujala
Last updated: April 23, 2026 2:04 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देश के प्रथम सीमांत गांव माणा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय जनता व श्रद्धालुओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री के माणा पहुंचने पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर और स्थानीय उत्पाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए महिलाओं का आभार जताते हुए उनकी संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की शत-प्रतिशत ‘लखपति दीदियों’ से मुलाकात कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पाद न केवल आजीविका को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान को भी नई ऊंचाई दे रहे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के विकास को नई दिशा मिली है। जो गांव पहले ‘अंतिम गांव’ कहे जाते थे, उन्हें अब ‘प्रथम गांव’ के रूप में पहचान दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के सीमांत गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे रोजगार, पर्यटन और आजीविका के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से सीमांत गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।ग्राम पंचायत माणा, विकासखंड ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली आज स्वयं सहायता समूहों और ‘लखपति दीदी’ पहल के माध्यम से आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।

यहां कुल 12 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 82 महिलाएं जुड़ी हैं। ग्राम में ‘घुंघटी महिला ग्राम संगठन’ और ‘योगबंदी क्लस्टर स्तरीय संगठन’ कार्यरत हैं। खास बात यह है कि यहां सभी 82 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जिससे माणा उत्तराखंड का पहला शत-प्रतिशत ‘लखपति दीदी’ गांव बन गया है।

गांव की महिलाएं ऊनी वस्त्र, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर, टोकरी निर्माण, दाल, कालीन, पापड़, मसाले और भोजनालय संचालन जैसे कार्यों से जुड़ी हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, डेयरी, होमस्टे, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण तथा लघु एवं कुटीर उद्योगों के जरिए भी स्वरोजगार के अवसर विकसित कर रही हैं।

इन उत्पादों को सरस मॉल और विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।माणा गांव आज महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है, जहां सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं की मेहनत ने विकास की नई मिसाल पेश की है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश की कृषि क्रांति: 9 वर्षों में बदलाव, विकास और किसानों की समृद्धि की नई कहानी

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

अर्की में संजय अवस्थी का जन संवाद: केंद्र के बजट को हिमाचलवासियों के लिए निराशाजनक बताया

By lokmatujala
हरियाणा

हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगेंगे ट्रैकिंग डिवाइस

By lokmatujala
झारखंड

फूलो-झानो, चांद-भैरव और सिदो-कान्हू की शहादत को CM ने किया नमन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 पर दिल्ली में मंथन, निवेशकों से सीधा संवाद तेज
April 23, 2026
गुरुग्राम में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 को मिली मंजूरी
April 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?