By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने पिपली मंडी का किया निरीक्षण, गेहूं खरीद व्यवस्था की ली जानकारी
राज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने पिपली मंडी का किया निरीक्षण, गेहूं खरीद व्यवस्था की ली जानकारी

lokmatujala
Last updated: April 14, 2026 3:15 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को ढ़ाई बजे के करीब पिपली अनाज मंडी में पहुंच मंडी गेट के पास ही गेहूं में नमी की जांच करवाई और अधिकारियों से खरीद व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को खरीद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद वह वहीं से वापस हो लिए। जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडी में पहुंचे उस समय भी ई-खरीद पोर्टल बंद होने के चलते गेट पास नहीं बन पा रहा था। अनाज मंडियों के गेट के पास ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइनें लगने पर इनकी मैनुअल एंट्री शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में सफलतापूर्वक बिना किसी रुकावट के चल रहा है। इस दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद की जाएगी।

इस वर्ष रबी खरीद 2026-27 के दौरान 12 अप्रैल तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है और लगभग 2.44 लाख किसानों का 30.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं हेतु बायोमैट्रिक सत्यापन हो चुका है, 10.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और लगभग 188 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर स्थानांतरित हो चुकी है।

उन्होंने अनाज मंडी के गेट पर गेट पास बनाने की प्रक्रिया को जाना, इसके बाद खरीद व्यवस्था का देखा और किसानों से बातचीत कर अनाज मंडी में गेहूं बेचने के दौरान आने वाली समस्याओं व दिक्कतों को जाना। उन्होंने कहा कि 6, 7 व 8 अप्रैल को बारिश के कारण प्रदेश के चार जिलों फतेहाबाद, हिसार, सिरसा व कुरुक्षेत्र के कुछ गांवों में फसलों को नुकसान होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

उन्होंने स्वयं संबंधित जिलों के उपायुक्तों से बात कर स्थिति का पता लगाया और फसलों को हुए नुकसान एवं भरपाई के लिए पोर्टल खोला हुआ है। इनमें कुरुक्षेत्र के 6 गांव, फतेहाबाद जिले के 9 गांव, हिसार के 10 गांव व सिरसा के 2 गांव शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश मथाना, मंडी एसोसिएशन प्रधान जोगिंद्र रामगढ़ और महासचिव धर्मपाल मथाना मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“घर कैसे चलाएं इतनी तनख्वाह में?”, जवानों की पीड़ा सुनकर भावुक हुए लोग

By lokmatujala
पंजाबराज्य

भगवंत मान का किसानों के लिए स्पष्ट संदेश: ‘किसान को प्रयोगशाला न बनाएं’

By lokmatujala
उत्तराखंड

नियमित रूप से होगा वीडियो कॉल पर आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और आंगनबाड़ी बहनों से संवाद: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आगाज

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में पीएम गतिशक्ति के तहत 42 परियोजनाओं की मैपिंग पूरी, विकास को मिलेगी रफ्तार
April 14, 2026
हरियाणा में अनधिकृत औद्योगिक कालोनियों को बड़ी राहत, NOC और CLU की अनिवार्यता खत्म
April 14, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?