By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल में तबादलों पर रोक कायम: शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया रोकी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तबादलों पर रोक कायम: शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया रोकी

lokmatujala
Last updated: April 10, 2026 3:05 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के आवेदन मंत्रियों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि इस शैक्षणिक सत्र में तबादलों से प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद सरकार ने सामान्य तबादलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए आवेदन की होड़ मची है।

शिक्षा मंत्री के कार्यालय में 700 आवेदन (डीओ नोट) तबादलों के लिए आ चुके हैं। 500 आवेदन की फाइल बनाकर शिक्षा मंत्री के कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। तबादलों पर प्रतिबंध के चलते यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। इसी बीच 200 आवेदन और पहुंच गए हैं।

तबादलों पर प्रतिबंध के चलते विभाग ने पूरी प्रक्रिया रोकी है। जेबीटी, टीजीटी, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य, सीएंडवी सहित विभिन्न श्रेणियों की ओर से ये आवेदन आए हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि केवल अत्यावश्यक मामलों (नीड बेस्ड) में ही तबादलों के आदेश जारी किए जाएंगे।

इसलिए नहीं हटाया था प्रतिबंध

शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र के बीच तबादलों पर प्रतिबंध रहता है। 31 मार्च के बाद इसे हटाया जाता है। विभाग ने तर्क दिया है कि 158 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इनमें 5600 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्तियां होनी हैं। ऐसे में यदि प्रतिबंध भी हटा दिया जाता है तो इसका विपरीत असर पड़ेगा। पहले विभाग सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां करेगा।

एसएमसी शिक्षकों को विभाग में मर्ज करने के आदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों विभाग में मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच प्रतिशत एलडीआर कोटे के तहत शिक्षकों को विभाग में मर्ज किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इसके लिए परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर विभाग को इसकी सूची सौंप दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इनको जल्द विभाग के अधीन किया जाए। पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले इसकी प्रक्रिया को पूरा करें। ये शिक्षक 20 व इससे अधिक वर्ष से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

80,000 शिक्षक विभाग में कार्यरत

शिक्षा विभाग में 80,000 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें जेबीटी, एचटी, सीएचटी, सीएंडवी, टीजीटी, प्रवक्ता, पीईटी, डीपीई, मुख्य अध्यापक, प्रधानाचार्य शामिल हैं। इसी तरह कालेजों में सहायक आचार्य, सह आचार्य व आचार्य कार्यरत हैं। बीच सत्र में शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन

हरियाणा की सड़कों पर अब जल्द ही केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाबराज्य

मिशन प्रगति: मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा में ग्रामीण और मेधावी छात्रों के लिए कोचिंग शुरू की

By lokmatujala
बिहार

बिहार के बाद आगे क्या? लगातार मिल रही हार से बेचैन कांग्रेस नेता सिर्फ बयानों से संभाल रहे पार्टी, राहुल गांधी के सारे प्रयोग असफल

By lokmatujala

फिजी से सिंगापुर तक मनेगा UP दिवस, योगी सरकार ने वैश्विक स्तर पर उत्सव मनाने की तैयारी की।

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला: प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की होगी वापसी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन
April 10, 2026
हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: शामलात देह से निजी परियोजनाओं को मिलेगा रास्ता
April 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?