By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा में गेहूं खरीद व्यवस्था हुई पूरी तरह सुचारू, CM नायब सैनी ने तीन-स्तरीय सत्यापन प्रणाली का दावा
राज्यहरियाणा

हरियाणा में गेहूं खरीद व्यवस्था हुई पूरी तरह सुचारू, CM नायब सैनी ने तीन-स्तरीय सत्यापन प्रणाली का दावा

lokmatujala
Last updated: April 9, 2026 4:08 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की मंडियों में गेहूं की खरीद व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है।

इस व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान सुनिश्चित हो सकेगा। इससे फसल सत्यापन प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगी।

खरीद प्रक्रिया में किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। बुधवार तक मंडियों में पहुंच चुकी गेहूं का 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तीन नामांकित व्यक्तियों को भी बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अनुमति दी गई है।

सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष खरीद व्यवस्था को लेकर बेवजह दुष्प्रचार कर किसानों को गुमराह कर रहा है। किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार ने खरीद प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए हैं तथा प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को मंडियों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लोकेशन आधारित निगरानी होगी और मजबूत

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी मंडियों और गोदामों को जियो-फेंसिंग के दायरे में लाया गया है। इससे अनाधिकृत उपयोग पर प्रभावी रोक लगेगी और लोकेशन आधारित निगरानी प्रणाली और मजबूत होगी।

अब तक 416 गेहूं मंडियों, 112 सरसों मंडियों तथा अधिक आवक की स्थिति से निपटने के लिए 179 अतिरिक्त स्थलों की जियो-फेंसिंग पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा 1,344 भंडारण स्थलों की जियो-फेंसिंग की गई है।

मंडियों में माल का पता लगाने तथा जवाबदेही बढ़ाने के लिए एंट्री गेट पास जारी करते समय वाहन नंबर और वाहन/लोड की फोटो दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बहुत पुराने या नय़े वाहनों के मामलों में, जहां वाहन नंबर उपलब्ध नहीं होता, वहां केवल वाहन की फोटो के आधार पर भी गेट पास जारी करने की अनुमति दी गई है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से स्टाक बाहर ले जाने से पहले एग्जिट गेट पास के लिए ट्रांसपोर्ट और मार्केट कमेटी सचिव दोनों की अनिवार्य स्वीकृति सुनिश्चित की गई है। इस बहु-एजेंसी सत्यापन प्रणाली से स्टाक की सुरक्षित और प्रमाणित आवाजाही संभव हो रही है। बुधवार तक 1 लाख 74 हजार 635 एग्जिट गेट पास बिना किसी समस्या के जारी किए जा चुके हैं।

इन मुद्दों पर भी खुलकर बोले सीएम नायब सैनी

  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की मजबूत पृष्ठभूमि तैयार हो रही है।
  • बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और वहां विकास, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा तथा सुशासन के लिए भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
  • पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक वामपंथी शासन और उसके बाद वर्तमान सरकार के दौरान उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचा है।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश सेवा का प्रतीक है। जब भी देश पर कोई विपत्ति आई है, संघ के कार्यकर्ता सबसे पहले सेवा के लिए खड़े दिखाई दिए हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों लोगों को उपचार मिला, लेकिन पश्चिम बंगाल और पंजाब सरकारों द्वारा योजना को लागू नहीं किए जाने से अनेक जरूरतमंद लोग इसके लाभ से वंचित रह गए।
  • मतदाता सूची शुद्धिकरण चुनाव आयोग की नियमित और आवश्यक प्रक्रिया है। मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

पंचायतों के सशक्तिकरण को 201 करोड़ देने पर मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का जताया आभार 

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मिट्टी जांच आधारित फसल बुवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
दो महीने बाद अनिल विज पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंचे, दोनों पैर में फ्रैक्चर से थोड़े ठीक नजर आए
April 9, 2026
हरियाणा में गेहूं खरीद व्यवस्था हुई पूरी तरह सुचारू, CM नायब सैनी ने तीन-स्तरीय सत्यापन प्रणाली का दावा
April 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?